29.9 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

जनजातीय गौरव दिवस की जोरदार तैयारियां कर रही है भाजपा – कुंवर सिंह

जिला अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, सासंद और विधायक ने की तैयारियों की समीक्षा,कई सरपंच कांग्रेस छोड़, भाजपा में हुए शामिल।

सीधी । भारतीय जनता पार्टी के हजारों कार्यकर्ता आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर राजधानी भोपाल में आयोजित होने वाले जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम की तैयारियों में जिले के पार्टी कार्यकर्ता जुटें है। आदिवासी बाहुल्य कुसमी के सिलवार ग्राम में जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान की अध्यक्षता में तथा प्रभारी एवं धौहनी विधायक कुंवर सिंह टेकाम के मुख्य आतिथ्य तथा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी और लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक , ब्योहारी विधायक शरद कोल के मार्गदर्शन में आयोजन की वृहद् बैठक में तैयारियों की विस्तार से समीक्षा कि गई। 

बैठक का शुभारम्भ जिलें के पूर्व सांसद और प्रसिद्ध जनजाति समाज के नेता रण दमन सिंह गोंड की प्रतिमा पर माल्यार्पण के पश्चात प्रारंभ हुई। बैठक में मोर्चे के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह उइके, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अमलेश्वर चतुर्वेदी, डाॅ यू के श्रीवास्तव, जिला महामंत्री विवेक कोल, जिला मंत्री लवकेश सिंह, अखिलेश पांडे, जमुनी बाई,  पूजा सिंह कुसराम, मोर्चा जिला अध्यक्ष राजमणि साहू, जनपद अध्यक्ष हीरा बाई सिंह, मंडल अध्यक्ष कृष्ण लाल पयासी, सूर्य प्रताप सिंह गोंड, राजेश्वर पटेल, प्रवीण तिवारी, अनीता सिंह गोंड, रोहिणी रमण मिश्रा, चंद्र प्रताप सिंह, द्रोपति सिंह, डॉ मनोज कोल, तुषार द्विवेदी, अनुराग त्रिपाठी, भारत लाल सिंह, राज बहोर पनिका, अर्जुन सिंह , तेज भान सिंह, रघुराज सिंह, बाल कुमार सिंह, गिरिजा सिंह, हीरालाल उइके,अरविंद सिंह, तीरथ सिंह, विनोद सिंह, बनारस सिंह सहित अंचल के सरपंच, पंच एवं क्षेत्रीय नेताओं के साथ-साथ सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

तैयारी बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के विचार में और हमारी सरकारों ने जनजाती समाज के सर्वांगीण विकास के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। जनजातीय समाज में ऐसे अनेक देशभक्त योद्धा हुए हैं, जिन्होंने देश की खातिर विदेशी ताकतों से लोहा लेते हुए अपने प्राणों को न्योछावर किया है।

बतौर मुख्य अतिथि क्षेत्र के विधायक कुंवर सिंह टेकाम ने कहा कि हमने जनजातीय समाज के सभी राष्ट्रीय प्रतिमानों को स्थापित करने का व्रत लिया है और उसे हम पूरा करके रहेंगे। जनजातीय समाज के कल्याण की जितनी भी योजनाएं थीं, उन्हें पूरे करने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया है। सम्पन्न हो रहें सम्मेलन में अधिक से अधिक लोग पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विचारों को आत्मसात करे।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि बीते 18 सितंबर को जबलपुर में देश के गृहमंत्री अमित शाह जी की उपस्थिति में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अमर बलिदानी राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर जनजातीय समाज की उत्थान की जिन योजनाओं की घोषणाएं की हैं, वह समाज की प्रगति की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता जी जान से मेहनत करेंऔर पहुँचे ।

वही कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि जनजातीय समाज को सुविधाओं के साथ सम्मान भी प्राप्त हो, इसके लिए भाजपा की सरकार और संगठन निरंतर प्रयासरत हैं। इसी निमित्त आगामी 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया है। बड़े गौरव की बात है कि इस महोत्सव में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी स्वयं पधार रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी भोपाल के कार्यकर्ता भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर होने वाले कार्यक्रम में पधारने वाले जनजातीय समाज के स्वागत की जोरदार तैयारियां कर रहे हैं। कार्यक्रम के सह प्रभारी ब्योहारी विधायक शरद कोल ने कहा कि कांग्रेस केवल एक ही परिवार की पार्टी रहीं जिसके कारण हमारे नेताओं का उचित सम्मान नहीं हुआ । हम सभी राजधानी में पहुंच कर जन जातिय गौरव सम्मेलन को सफल बनायें। 

  कई सरपंच कांग्रेस छोड भाजपा में हुए सामिल 

भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति, सिद्धांतो और कार्यक्रमों से प्रेरित होकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री और चुरहट विधायक शरदेन्दु तिवारी,  लोकसभा सांसद श्रीमती रीती पाठक, विधायक कुंवर सिंह टेकाम , शरद कोल की उपस्थिति में भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान के हाथों भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर शामिल हुए सभी वरिष्ठ सरपंच सम्भू सिंह चौहान, पूर्व सरपंच सिलवार, पंजाब सिंह, सरपंच नारो अपने अनेक पंच साथियों एवं सैकड़ों लोगों के विशाल जन समुदाय के साथ भारत माता की जय, भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के उद्घोषक के साथ शामिल हुए। इसका अंचल में अच्छा खासा उत्साह लोगों में देखा गया।

Related posts

विधायक द्वारा महिला जनप्रतिनिधि के साथ की गई बदसलूकी पर आक्रोशित कांग्रेस ने किया भाजपा विधायक का पुतला दहन

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 173 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 343 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 1 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

चौहान बस कंडक्टर हत्या काण्ड के आरोपी को कुशमी पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया सलाखों के पीछे

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!