24.9 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

ग्वालियर कलेक्टर कोर्ट में हाजिर हो, कलेक्टर के नाम जारी हुआ वारंट

ग्वालियर। भोपाल हाईकोर्ट ने ग्वालियर कलेक्टर के नाम जमानती वारंट जारी किया है। क्योंकि आदेश के बाद भी ग्वालियर कलेक्टर ने अचलेश्वर मंदिर ट्रस्ट की अनियमितताओं पर अंतिम फैसला नहीं लिया। सुनवाई के बाद कलेक्टर को 25 हजार रुपए के जमानती वारंट के साथ 2 अगस्त को कोर्ट में पेश होने के निर्देश दिए गए हैं। वर्तमान में कौशलेंद्र विक्रम सिंह ग्वालियर कलेक्टर हैं।

…तो सख्त कार्रवाई की जाएगी

न्यायालय ने कहा है कि पिछली सुनवाई पर भी कलेक्टर को चेतावनी दी गई थी कि यदि जवाब नहीं दिया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जा सकती है। मंगलवार को मामले की सुनवाई के दौरान जवाब नहीं दिया गया।

इसके बाद यह फैसला लिया गया। कुछ समय पहले संतोष सिंह राठौर ने अचलेश्वर ट्रस्ट में की जा रही अनियमितताओं को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। आरोप था कि ट्रस्ट में पैसों का हिसाब नहीं रखा जा रहा। ट्रस्ट का संचालन करने वाले लोग फंड का दुरुपयोग कर रहे हैं। वे लोग मंदिर निर्माण में भी मनमानी कर रहे हैं। मामले में कोर्ट ने याचिका पर 21 नवंबर 2019 को अंतिम फैसला सुनाया था।

2 अगस्त तक कोर्ट में हाजिर हो…

न्यायालय ने आदेश दिया था कि कलेक्टर ट्रस्ट की जांच तीन महीने में पूरी कराएं। ओर जो रिपोर्ट आए, उस पर अंतिम फैसला लें। कलेक्टर ने ट्रस्ट की रिपोर्ट पर अंतिम निर्णय नहीं लिया गया। इसके चलते संतोष सिंह राठौर ने हाईकोर्ट में जनवरी 2021 में अवमानना याचिका दायर की। ओर मार्च 2021 में ग्वालियर कलेक्टर को नोटिस जारी हो गए थे। नोटिस तामील भी हो गए, लेकिन जवाब नहीं दिया गया।

15 जुलाई 2021 को याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कलेक्टर को चेतावनी दी थी, जवाब नहीं आया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता आरके सोनी व अभिषेक बिंदल ने तर्क दिया कि कोर्ट की चेतावनी के बाद भी कलेक्टर ने जवाब नहीं दिया। कोर्ट के आदेश की अवमानना की जा रही है। कोर्ट ने कलेक्टर को 25 हजार रुपये का जमानती वारंट जारी कर 2 अगस्त को तलब किया है।

Related posts

अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने की पुलिस में शिकायत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

गरजे पूर्व विधायक, अधिकारियों की चमड़ी काटकर भूसा भरने की दी धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

बिना मास्क घूम रहे बीजेपी नेता ने लेडी कॉन्स्टेबल को धमकाया,सड़क पर लेटे,अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!