28.1 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
Uncategorized

गुरमीत राम रहीम से जेल में चली करीब 9 घंटे पूछताछ

पंजाब पुलिस की एसआईटी ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम से सुनारिया जेल में पूछताछ की.पंजाब डेरा सच्चा सौदा प्रमुख को सिखों के पवित्र ग्रंथ, गुरु ग्रंथ साहिब की ‘बीर’ (प्रतिलिपि) की चोरी के मामले में 2015 में आरोपी के रूप में नामित किया गया था.

सूत्रों के मुताबिक, एसआईटी ने राम रहीम से 40 से ज्यादा सवाल किए गए. इस दौरान गुरमीत राम रहीम सवालों के जवाब देने से बचते नजर आए. गिरफ्तारी के बाद पहली बार किसी जांच एजेंसी ने सामने बैठकर गुरमीत राम रहीम से पूछताछ की है.

अधिकारियों ने बताया कि महानिरीक्षक एसपीएस परमार के नेतृत्व में चार सदस्यीय विशेष जांच दल सुबह राजपुरा से सुनारिया जेल के लिए रवाना हुआ. टीम के अन्य सदस्यों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एमएस भुल्लर, पुलिस उपाधीक्षक लखवीर सिंह और निरीक्षक दलबीर सिंह शामिल हैं.

परमार ने रोहतक रवाना होने से पहले पत्रकारों से कहा, ‘‘यह जांच की प्रक्रिया है, जिसे हम आगे बढ़ा रहे हैं.’’

बता दें कि पिछले दिनों पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि 2015 की बेअदबी की घटनाओं के लिए जिम्मेदार सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी और पंजाब पुलिस का एक विशेष जांच दल तेजी से इन घटनाओं के मामले में जांच कर रहा है. एसआईटी जेल जाकर ‘बाबा’ से पूछताछ करेगी. चन्नी ने कहा, ‘‘यह मेरे गुरु से जुड़ा मुद्दा है और पंजाब की अंतरात्मा का सवाल है.’’

Related posts

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

बढ़ते कोरोना-संक्रमण के चलते 10वीं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के टाइम टेबल में हुआ संशोधन

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में सब्जी विक्रेता ने किया पुलिस आरक्षक के ऊपर चाकू से हमला,आरोपी मौके से फरार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!