30.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश में कोरोना का महाविस्फोट, इंदौर-भोपाल में हालत गंभीर

कोरोना की तीसरी लहर का पहला दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। बीते 24 घंटे में इंदौर में जहां 621 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। वही भोपाल में संक्रमण की संख्या में भारी बढ़ोतरी देखी गई है। राजधानी भोपाल में 434 नए पॉजिटिव सामने आए हैं। इसके अलावा ग्वालियर में भी 304 नए मरीज मिले हैं। जबलपुर में भी आंकड़ा बढ़कर बीते 24 घंटे में 152 के पार पहुंचा है। प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में कोरोना की तेजी से बढ़ रहे के शासन प्रशासन के लिए निश्चय ही चिंता का विषय है।

दरअसल जबलपुर और राजधानी भोपाल में कोरोना की तीसरी लहर के बीच एक एक मौत भी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा एक और कैबिनेट मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। दरअसल मुंबई से लौटे प्रदेश पंचायत मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह इलाज के लिए मुंबई में थे। जहां उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट करवाया था। वहीं शुक्रवार को वह मुंबई से वापस भोपाल लौटे थे। इस दौरान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

राजधानी भोपाल की बात करें तभी तो 24 घंटे में भोपाल में 434 नए मरीजों की पुष्टि हुई है वहीं मरीजों में 36 बच्चे भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें छह माह की एक बच्ची भी शामिल है। बच्चों के संक्रमित होने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों की 28 बच्चों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसके अलावा पुलिसकर्मी सहित डॉक्टर भी तेजी से संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। राजधानी में गोविंदपुरा, बैरागढ़ और पुराने शहर में संक्रमित मरीजों की संख्या में वृद्धि देखी गई है।पहले लहर और दूसरी लहर के बाद तीसरी लहर में भी इंदौर हॉटस्पॉट बनकर उभरा है। दरअसल इंदौर में बीते 24 घंटे में 621 नए मरीज सामने आए हैं। इंदौर में कोरोना की रफ्तार व्यापक स्तर पर फैल रही है। वही पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 6% के पार पहुंच गया है।

ग्वालियर में पॉजिटिव मरीजों के मिलने का सिलसिला बढ़ गया है दरअसल 304 मरीज की पुष्टि बीते 24 घंटे में हुई है। इनमें से 280 मरीज अकेले ग्वालियर से सामने आए जबकि 19 मरीज दूसरे जिलों के है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के ओएसडी पुरुषोत्तम पाराशर सहित उनके परिवार के 3 लोग भी संक्रमित पाए गए हैं।जबलपुर में बीते 24 घंटे में 152 नए मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके अलावा जबलपुर में एक मौत भी रिकॉर्ड की गई है। कोरोना से तीसरी लहर में जबलपुर में हुई यह पहली मौत है।

मध्य प्रदेश के 52 जिलों में से 5 जिलों को छोड़कर सभी जिलों में कोरोना के सक्रिय मरीज देखने को मिल रहे है। संक्रमित मरीजों का संख्या बढ़ता ही जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में संक्रमण दर बढ़कर 2.13% हो गया है। हालांकि राहत की बात यह है कि 166 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर वापस लौटे हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 5000 के पार पहुंच गई है। प्रदेश में सबसे ज्यादा सक्रिय मरीज इंदौर में 2221 रिकॉर्ड किए गए हैं इसके अलावा भोपाल में 962 एक्टिव मरीज है।

Related posts

ग्वालियर पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता : करीब 50 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब से भरा ट्रक पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

फिलहाल टलेंगे मप्र पंचायत चुनाव! सामने आया सीएम शिवराज का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

ओलावृष्टि से फसलों का भारी नुकसान; CM ने सर्वे के बाद मुआवजा देने की घोषणा की, जानिए सर्वे किस प्रकार किया जाएगा ? किसानों को कैसे मिलेगा मुआवजा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!