22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा और उनकी पत्नी के खिलाफ सीबीआई को मिले अहम दस्तावेज,एफआईआर दर्ज

भोपाल. सीबीआई ने शिवराज सरकार के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पटवा और उनकी पत्नी मोनिका पटवा पर शिकंजा कस दिया है. सीबीआई ने उनके खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई धाराओं में एफआईआर दर्ज की है. पटवा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सुंदर लाल पटवा के भतीजे और वर्तमान में भोजपुर से विधायक हैं.पटवा और उनकी पत्नी पर 29.41 करोड़ रुपये के फर्जीवाड़े का आरोप है.

सीबीआई ने पटवा के भोपाल, इंदौर स्थित प्रतिष्ठानों में शुक्रवार को तलाशी ली और मामले से जुड़े दस्तावेज बरामद किए. पटवा और उनकी पत्नी पर मैसर्स पटवा ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (वर्तमान में भगवती पटवा ऑटोमोटिव) इंदौर के डायरेक्टर रहते हुए बैंक आफ बड़ौदा के साथ 29.41 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी करने का आरोप है. इस मामले में सुरेंद्र पटवा और उनकी पत्नी के अलावा अज्ञात लोक सेवकों को भी आरोपी बनाया है.

सीबीआई के मुताबिक, बैंक ऑफ बड़ौदा की एक ब्रांच ने इंदौर में शिकायत की थी. इस शिकायत के आधार पर ही विधायक, उनकी पत्नी और उनकी  कंपनी के कर्मचारियों को इस धोखाधड़ी का आरोपी बनाया है। इंदौर स्थित कंपनी ने आईडीबीआई बैंक  से ओवर क्रेडिट की सुविधा ली थी. इसके बाद 13 सितंबर 2014 को बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा 36 करोड़ रुपए का लोन बढ़ाया गया. इसके बाद लोन 2 मई 2017 को एनपीए घोषित कर दिया गया. कंपनी ने खुद को किस्त भरने में असफल बताया. इसके बाद आरबीआई को इस जालसाजी की सूचना दी गई. इस दौरान पटवा की कंपनी पर 29.41 करोड़ बकाया था.

Related posts

मुंहबोले भाई ने दोस्त की मदद से बंधक बनाकर किया नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

विंध्य के लिए अच्छी खबर:भोपाल-रीवा के बीच साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन से आज से शुरू; जबलपुर-नैनपुर पैसेंजर भी रोज चलेगी

MP SIDHI NEWS TEAM

सीएम हेल्पलाइन में शिकायत करने पर पुलिसकर्मियों ने युवक को बेरहमी से पीटा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!