27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

पुलिस ने कहा online shopping में सावधान रहें, ठग बैठे हैं आपके इंतजार में

भोपाल. त्योहार के सीजन (Festival Season) को देखते हुए MP में सायबर अलर्ट जारी किया गया है. इस सीजन में जमकर ऑनलाइन खरीदी (Online Shopping) की वजह से सायबर ठग (Cyber Thug) सक्रिय हो गए हैं. लुभावने ऑफर और तरह-तरह के लालच देकर यह ठग गिरोह लोगों को अपना निशाना बना रहे हैं. ऐसी ही कुछ वारदात सामने आने के बाद स्टेट सायबर सेल ने आम जनता के लिए एडवायजरी जारी की है कि वो खरीदी के दौरान सावधान रहें.

दुर्गा पूजा, दशहरा और दीपावली के इस मौसम में पूरे देश में लोग ज़ोरदार खरीददारी कर रहे हैं. कोरोना और तकनीक के इस दौर में ऑनलाइन शॉपिंग का चलन भी जोरों पर है. ऑनलाइन कंपनी आम जनता को तरह-तरह के ऑफर भी दे रही हैं. लोगों की नादानी और तकनीक से ज्यादा दोस्ती न होने का ठग फायदा उठा रहे हैं.

 गाइड लाइन फॉलो करें
त्योहार के सीजन में ऑनलाइन खरीदी के बढ़ते ट्रेंड के कारण साइबर क्रिमिनल भी सक्रिय हो गए हैं. यह गिरोह लोगों को कई तरह के लालच और लुभावने ऑफर में फंसा कर वारदात को अंजाम देते हैं. एक ऐसा ही मामला राजधानी भोपाल में सामने आया सायबर ठग ने एक सामान वापस करने के लिए फरियादी से हजारों की ठगी कर ली. ऐसी कई शिकायतें ऑनलाइन खरीदी से जुड़ी जिला पुलिस और स्टेट सायबर पुलिस के पास पहुंच रही हैं. इसी को देखते हुए अब स्टेट सायबर हेड क्वार्टर ने लोगों से खरीदी के दौरान सावधान रहने की अपील की है. उनके लिए गाइडलाइन भी जारी की है ताकि लोग इन सायबर क्रिमिनल से आसानी से बच सकें और इस त्यौहार को आम जनता खुशियों से मना सके.

स्टेट सायबर हेडक्वॉर्टर की एडवायजरी
स्टेट सायबर हेडक्वॉर्टर ने आम जनता के लिए जो गाइड लाइन जारी की है उसमें कहा गया है कि किसी भी अनजान आदमी को अपने बैंक अकाउंट या किसी और तरह की पर्सनल जानकारी न दें.

शातिर अपराधी मोबाइल एप या फर्जी वेबसाइट बनाकर ठग रहे हैं. ऐसे में ऑनलाइन सामान की बुकिंग करते और पेमेंट करते वक्त सत्यता की जांच के साथ ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है.

-सायबर अपराधी कपड़ा, किचन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण से लेकर खान पान के सामान पर भी भारी छूट का ऑफर देकर ठग रहे हैं. ऐसे लुभावने ऑफर और लालच में आने से बचें.

-कोई भी पेमेंट करने से पहले ई-कॉमर्स कंपनी के बारे में जांच कर लें.

-रजिस्टर्ड वेबसाइट के यूआरएल के सामने हमेशा लॉक लगा होता है.

-कॉंटेक्ट पर एड्रेस जैसी जानकारी न मिले तो ऐसी साइट्स से शापिंग करने से बचें
बहुत सावधान रहें

स्टेट सायबर हेड क्वार्टर एसपी रियाज इकबाल ने कहा ऑनलाइन खरीदी में बहुत सावधानी रखनी चाहिए. इंटरनेट पर किसी तरह की मदद के लिए नंबर सर्च नहीं करना चाहिए. अधिकृत और ऑफिशियल वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए. कोई भी बैंक पासवर्ड और ओटीपी नहीं मांगते हैं. सायबर फ्रॉड की हर साल 10 से 15000 शिकायत आती हैं. इनमें करीब 500 मामलों में एफआईआर दर्ज होती है.

भारी पड़ सकती है असावधानी
जानकारों का कहना है ऑनलाइन खरीदी में सावधानी बरती जाए. क्योंकि थोड़ी सी भी असावधानी बरतने पर आपकी जेब कट सकती है. आपके खुशियों के त्यौहार में किसी तरह का खलल न हो, इसलिए सावधानी बरतना जरूरी है.

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर बनी हुई है असमंजस की स्थिति

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट लैंड होते समय रनवे से फिसली, 54 लोग सवार थे

MP SIDHI NEWS TEAM

ब्लैक फंगस पर एक बेटी का दर्द : ग्वालियर की एक बेटी अपने पिता को बचाने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया व प्रद्युम्न सिंह तोमर से लगाई मदद की गुहार, वीडियो वायरल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!