29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्य

होटल में बिना दस्तावेज वैद्य देख रहा था मरीजों को, सीएमएचओ ने दबिश देकर पकड़ा

रीवा शहर के कैलाश होटल से बिना दस्तावेजों के मरीजों को देखने वाले एक मेरठ के वैद्य को पकड़ा गया है। सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों को लगातार कैलाश होटल रूम नंबर 108 में हर माह की 19 तारीख को वैद्य के आने की शिकायत मिल रही थी।मंगलवार की शाम 4 बजे दबिश देते हुए 10 बोरियों में भरी दवा सहित अन्य उपकरणों को जब्त कर लिया है।दबिश के समय संबंधित वैद्य के पास 10 बोरियों में भरी दवाएं उपलब्ध थीं। जिन्हें जब्ती बनाया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक श्री संजीवनी आयुर्वेद फार्मेसी के नाम से यूपी के मेरठ में क्लीनिक चलाने वाले चिकित्सक की शिकायत सीएमएचओ डॉ. बीएल मिश्रा के पास पहुंची थी। फरियादी ने बताया था कि बिना दस्तावेजों के मेरठ का वैद्य नए बस स्टैंड के पास एक होटल में हर माह की 19 तारीख को क्लीनिक चलता है। उसकी दवा खाने के बाद कई बार मरीजों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है।

सीएमएचओ को 19 तारीख का इंतजार था। जैसे ही मुखबिर ने बताया कि मंगलवार को शाम 4 बजे कुछ मरीजों को बुलाकर कैलाश होटल के रूम नंबर 108 में देख रहा है। वैसे ही संयुक्त टीम ने छापा मार कार्रवाई की। दबिश के समय वैद्य घोघर सहित अन्य स्थानों से आए आधा दर्जन मरीजों का उपचार कर रहा था।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने संबंधित ​वैद्य से वैध दस्तावेज मांगे है। जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। वहीं मेरठ के वैद्य का कहना है कि हमारे पास सभी वैध दस्तावेज उपलब्ध हैं। जिसको आने वाले दिनों में संबंधित राजस्व और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध कराएंगे।उक्त कार्रवाई के समय जिला सीएमएचओ डॉ. बीएल मिश्रा, नोडल अधिकारी स्वास्थ्य डॉ. ज्ञानेश मिश्रा और हुजूर तहसील के नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।

Related posts

सतना में दिखा तेज आंधी का असर, आधे घंटे तक हवा में लटकता रहा रोपवे

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में महिला का जला हुआ शव मिला,पुलिस को शक-पहचान छिपाने के लिए आरोपी ने हत्या कर आग लगा दी

MP SIDHI NEWS TEAM

50 फीट नीचे खाई में गिरा पिकअप वाहन, 2 की मौत, 20 से अधिक घायल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!