21.1 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

महिला की हत्या पर की गलत विवेचना तो ADGP ने ना प्रभारी और ASI को किया बर्खास्त

रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत महिला की हत्या पर गलत विवेचना करने वाले तत्कालीन थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश दुबे और सहायक उपनिरीक्षक दान सिंह परस्ते को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है।सहायक उपनिरीक्षक प्रमोद पाण्डेय को दोष मुक्त कर​ दिया है।

बता दें कि संगीता कोल की चार वर्ष पहले गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। लेकिन परिजनों ने साक्ष्य छुपाने के लिए मिट्टी का तेल डालकर जला दिया था। ज​बकि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में डॉक्टर ने ‘केस ऑफ डेथ ड्यू टू स्ट्रगुलेशन’ लिखा था। मतलब स्पष्ट था कि मृतका की हत्या गला दबाने से हुई है। फिर भी तत्कालीन मऊगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश दुबे ने गलत विवेचना की।

मऊगंज थाना के मर्ग क्रमांक 31/17 धारा 174 जौ.फौ. में 3 वर्ष विलंब से अपराध कामय किया था। देर से मुकदमा दर्ज होने पर तत्कालीन रीवा एसपी ने एएसपी मऊगंज से जांच कराई तो तत्कालीन मऊगंज थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश दुबे, ASI दान सिंह परस्ते और ASI प्रमोद पाण्डेय को दोषी पाया गया।

तत्कालीन आईजी चंचल शेखर ने 22 जुलाई 2020 को एएसपी मऊगंज 02/2020 का अवलोकन किया था। तब तीनों दोषी पाए गए थे। ऐस में 27 जुलाई 2020 को तत्कालीन सतना जिले के जैतवारा थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश दुबे को निलंबित कर दिया था। वर्तमान समय में हरीश दुबे सतना जिले के अमदरा थाना प्रभारी थे।

सिंगरौली एसपी ने पूरी की जांच
महिला की हत्या पर गलत विवेचना करने के बाद पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा मामले की जांच सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह को सौंपी गई थी। उन्होंने हर पहलुओं की बारीकी से जांच करने के बाद बीते दिन अपनी रिपोर्ट रीवा जोन के आईजी एवं एडीजीपी केपी वेंकटेश्वर राव को सौंपी थी। तब आईजी ने जांच रिपोर्ट पढ़ने के बाद निरीक्षक हरीश दुबे और ASI दान सिंह परस्ते को पुलिस सेवा से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया है। जबकि ASI प्रमोद पाण्डेय को दोष मुक्त पाया है।

उक्त कार्रवाई सिंगरौली एसपी वीरेंद्र सिंह की जांच रिपोर्ट पर आईजी रीवा जोन केपी वेंकटेश्वर राव ने की है।

Related posts

पंचायत सचिव 3500 रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप, पीएम आवास की तीसरी किस्त निकालने के एवज में मांगे थे 4 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

लोकायुक्त ने मारा छापा, सेवा सहकारी संस्था का प्रबंधक निकला करोड़पति

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़पति निकली महिला सरपंच, संपत्ति का आंकड़ा 19 करोड़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!