24.4 C
Madhya Pradesh
September 23, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

खाचरोद में छात्रा का शव कुएं में तैरता मिला, महिदपुर में युवक तालाब में डूबा

उज्जैन जिले की खाचरोद एवं महिदपुर तहसील में रविवार को दो अलग-अलग हादसों में एक लड़के ने लड़की की मौत हुई। खाचरौद में छात्रा की लाश कुएं में तैरती हुई मिली वहीं महिदपुर में लड़के मौत तालाब में डूबने में हुए।

उज्जैन। खाचरोद के भीकनपुर की रहने वाली छात्रा निकिता राठौर शनिवार शाम को घर से गायब हो गई थी। उसका शव रविवार सुबह घर से एक किमी दूर कुएं में तैरता मिला। बताया जा रहा है कि निकिता राठौर (20 वर्ष) पिता प्रकाश राठौर शनिवार शाम 5 बजे के करीब अपने घर से बिना कुछ कहे चली गई थी। परिजनों ने निकिता ठीक है काफी देर तक तलाश करने के बाद गुमशुदगी दर्ज कराई। रविवार सुबह गांव के ही एक कुएं में युवती की लाश तेरते हुए मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। लाश के कपड़े देख राठौर परिवार ने युवती की पहचान निकिता के रूप में की।

तनाव में रहती थी लड़की

गांव में रहने वाले गोकुल चौधरी ने बताया कि निकिता ने 2019 में 10वीं की परीक्षा पास की थी। इसके बाद बीमार रहने लगी। वह अकसर तनाव में रहा करती थी। पुलिस का कहना है कि संभवत: उसने आत्महत्या की है। युवती को खोजने के लिए घर परिवार और ग्रामीणों ने सोशल मीडिया की भी मदद ली और एक पोस्ट डाली। इसमें निकिता का फोटो अन्य जानकारी दी गई थी।

महिदपुर के गांव सेकाखेडी में युवक की डूबने से मौत

महिदपुर के गांव सेकाखेडी में शोभाराम की तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव को ढूंढकर निकाला है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कहा कि तालाब गहरा होने के कारण रेस्क्यू करने में समय लगा। शव ढूंढ़ने उज्जैन और महिदपुर के गोताखोरों की टीम भी पहुंची। करीब 24 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव मिल पाया। पुलिस ने दोनों मामले में प्रकरण दर्ज कर मामला जांच में लिया है।

Related posts

लापरवाही पर बड़ा एक्शन, जनपद CEO-पटवारी सहित 11 निलंबित, 9 को नोटिस जारी, 888 के लाइसेंस निरस्त

MP SIDHI NEWS TEAM

अज्ञात महिला की ब्लैकमेलिंग से परेशान महाराजपुर विधायक नीरज दीक्षित ने की पुलिस में शिकायत,पुलिस मामले की जांच में जुटी

MP SIDHI NEWS TEAM

सतना में 2.34 करोड़ रुपए का गांजा जब्त,डिलीवरी के लिए 10 रुपए का नोट था कोड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!