20.2 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मौसम

प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून विदा हो चुका है लेकिन 2 दिन से स्थिति बदल गई है यही कारण है कि उज्जैन सहित प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही। आगामी 24 घंटों के दौरान मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के कारण यह बारिश हो रही है। चौबीस घंटों में भोपाल और इंदौर समेत प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। बैतूल, खरगोन और देवास में कुछ जगहों पर 2 इंच से ज्यादा पानी गिरा। बादल होने के कारण ही रात का पारा सामान्य से 5 डिग्री सेल्सियस तक ऊपर चढ़ गया है। यह स्थिति अगले दो-तीन दिन तक रहेगी।

यहां भारी बारिश का अलर्ट

अगले चौबीस घंटों में 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। उमरिया, मंडला, बालाघाट, सिवनी, डिंडोरी, श्योपुरकलां, शिवपुरी, बैतूल, बुरहानपुर, राजगढ़ और गुना जिलों में कहीं-कहीं तेज पानी गिरने की संभावना है।

यहां गरज-चमक की स्थिति रहेगी

जबलपुर, शहडोल, रीवा, सागर, भोपाल, होशंगाबाद, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर एवं चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ अगले चौबीस घंटों के दौरान बारिश होने की संभावना है। रीवा, सागर और जबलपुर में भी कहीं-कहीं बौछारें पड़ सकती हैं।

उज्जैन जिले में औसत 2.6 मिमी वर्षा दर्ज

कलेक्टर कार्यालय भूअभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में उज्जैन जिले में औसत 2.6 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। इसमें उज्जैन तहसील में 6 मिमी, घट्टिया में 8, खाचरौद में एक, बड़नगर और महिदपुर में 3-3 मिमी वर्षा दर्ज की गई है। एक जून से लेकर अभी तक उज्जैन जिले में औसत 1044.2 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

Related posts

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके :अनूपपुर, शहडोल पेंड्रा-गौरेला-मरवाही,कोरिया में लगे झटके

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना कहर साथ ही मौसम में बदलाव का दौर, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

नौतपा आज से, 46 डिग्री तक जा सकता है पारा,नौतपे के बीच इन संभागों में बारिश के आसार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!