29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

लड़के के साथ स्कूटी पर घूम रही थी लड़की, लोगों ने जबरन उतरवाया बुर्का; 2 गिरफ्तार

भोपाल. मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में शनिवार को कुछ लोगों ने एक लड़की का बुर्का जबरदस्ती उतरवा लिया. लड़की एक लड़के के साथ टूव्हीलर पर कहीं जा रही थी. लड़कों ने लड़की से कहा कि वह उनकी कौम को बदनाम कर रही है. घटना के बाद लड़की और उसका साथी चले गए. उन्होंने इस घटना की शिकायत किसी से नहीं की. किसी शख्स ने इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर वायरल कर दिया. वीडियो देखकर पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.

ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने बताया कि बुर्का उतरवाने की घटना इस्लाम नगर की है. एक लड़का लड़की के साथ एक्टिवा गाड़ी से शनिवार दोपहर यहां पहुंचा. मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने देखा कि लड़की बुर्का पहने हुए है, जबकि गाड़ी पर फूलमाला लटकी हुई. ये देख उन्होंने दोनों को रोक लिया. उनकी बात सुनकर और लोग भी वहां जमा हो गए. कुछ ही देर में वहां अच्छी-खासी भीड़ जमा हो गई.

भीड़ ने ले लिया लड़की का बुर्का

इधर, भीड़ में से कुछ लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया. लोगों ने लड़की से बुर्का उतारने की जिद की. इस दौरान लड़का और लड़की लोगों से उन्हें छोड़ने की अपील करते रहे. लेकिन भीड़ ने उन्हें नहीं छोड़ा. बाद में लड़के के कहने पर लड़की ने बुर्का उतार दिया. बुर्के को लोगों ने अपने पास रख लिया. पुलिस ने ये वीडियो देखकर शोएब और अब्दुल माजिद को गिरफ्तार कर लिया.

Related posts

चरित्र संदेह को लेकर महिला की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

नाबालिग लड़की से रेप,आरोपी व पीड़िता पड़ोसी

MP SIDHI NEWS TEAM

मजदूर से लूटपाट एवम मारपीट करने वाले आरोपियों को कोतवाली पुलिस ने 24 घंटों के भीतर किया गिरफ्तार, पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!