25.2 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

सेल्फी प्वाइंट से टोक्यो ओलंपिक खेलने गए खिलाड़ियों का बढ़ाएंगे उत्साह -इन्द्रशरण

सीधी। आज 23 जुलाई से प्रारम्भ हो रहे टोक्यो ओलिम्पिक को लेकर उत्साह सीधी में भी दिखने लगा है,इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले समस्त भारतीय खिलाड़ियों के उत्साह बढ़ाने की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी आई टी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा गांधी चौक में सेल्फी पॉइंट लगाया गया जिसका उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्रशरण सिंह चौहान के द्वारा किया गया। 

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र मणि दुबे ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के नेतृत्व में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने गांधी चौक पहुँच कर सेल्फी पॉइंट को स्थापित किया और जनसामान्य के लिए उत्साहपूर्वक उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान ने कहा हमारे लिए अत्यंत ही हर्ष का विषय है कि मध्यप्रदेश से इस बार 12 खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेकर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा ओलंपिक के लिए माहौल बनना चाहिए,ओलंपिक को खेलों का महाकुम्भ कहा जाता है। इसमें सभी को अपना योगदान देना चाहिए। यह सेल्‍फी पाइंट इसका प्रतीक है। इसके माध्‍यम से हम अपने खिलाड़ियों का उत्‍साहवर्धन करने का मौका मिल रहा है। श्री सिंह ने खिलाड़ियो को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमे विश्वास है कि इस बार बड़ी संख्या में खिलाडी पदक लाकर हमारे देश का नाम रोशन करेंगे। वही जिलेवासियों से आग्रह किया है ज्यादा से ज्यादा लोग सेल्फी लेकर  #Cheer4India के साथ सोशल मीडिया में पोस्ट करें ताकि हमारे खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन हो सके। 

भाजयुमो मीडिया प्रभारी तुषार द्विवेदी ने कहा देश ओलंपिक में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दे रहा है। प्रधानमंत्री भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने उनसे बात कर रहे हैं। ऐसे में टोक्यो ओलिंपिक में शामिल होने वाले भारतीय दल के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने सेल्फी प्वाइंट पर जाकर चीयर फार इंडिया अभियान के तहत फोटो खिंचवाना खिलाड़ियों की जीत की कामना करने जैसा है। आईटी विभाग के जिला संयोजक आशीष मिश्रा ने कहा ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा जिलाध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान के नेतृत्व में सेल्फी पॉइंट स्थापित किया गया ताकि लोग अपनी सेल्फी लेकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करे और लोगो को पोस्ट करने के लिए भी प्रेरित करे ताकि हमारे खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया जा सके। श्री मिश्रा ने भाजपा जिला महामंत्री डॉ मनोज मिश्रा के मार्गदर्शन हेतु आभार एवं सेल्फी पॉइंट में सजावट हेतु जिला मंत्री सुनीता रानी वर्मा का अभिनंदन किया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अंजू पाठक, जिला मंत्री पूजा सिंह कुशराम, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सरस्वती बहेलिया, मोर्चा जिला उपाध्यक्ष पूनम सोनी, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अजीत सिंह चंदेल लल्ला, विवेक सिंह चौहान ,निशान्त मिश्रा, मनीष सिंह, मनीला सिंह, नरेन्द्र गौतम, उमा तिवारी, उत्तरा वर्मा,किरण सिंह, मीनाक्षी मिश्रा एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

पंचायत की लापरवाही : कुएं की मुंडेर धंसने से चार लोगों की मौत,20 लोगों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिसकर्मी ने ओवर लोड ई-रिक्शा रोका तो फाड़ दी वर्दी

MP SIDHI NEWS TEAM

आपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न
कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानीआपदा संकट प्रबंधन समिति की बैठक सम्पन्न कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम हेतु सभी प्रबुद्ध नागरिकों से सहयोग की अपील, संक्रमण की रोकथाम हेतु रखे विशेष सतर्कता और सावधानी

VIKASH KUMAR DWIVEDI

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!