मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज को येलो अलर्ट जारी किया। वातावरण में लगातार नमी बढ़ने से प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्रों में सोमवार से लेकर बुधवार तक गरज-चमक के साथ बरसात होने की संभावना है दूसरी तरफ कोरोना के कहर के बीच इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कई संभागों और जिलों में बारिश और ओलावृष्टि संभावना है। वही कहीं-कहीं तेज हवाओं के साथ बिजली चमकने की भी संभावना है।

मौसम विभाग ने आज फिर मध्यप्रदेश के जबलपुर,सागर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल और होशंगाबाद संभागों में गरज चमक के साथ बौछार की संभावना जताई है। वही रीवा,सतना, खंडवा, बुरहानपुर, रतलाम, खरगोन, देवास, आगर, उज्जैन और शाजापुर आदि जिलों में गरज चमक के साथ बारिश और बिजली चमकने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में दक्षिण-पूर्वी मध्य प्रदेश में ऊपरी हवाओं का चक्रवात बना है और 23 मार्च मंगलवार को एक पश्चिमी विक्षोभ बन रहा है। इसके चलते प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे में हल्की बारिश या बूंदाबांदी हो सकती है।24 मार्च को बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना कम है।
