24.9 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेमध्यप्रदेश

वन परिक्षेत्र सिहावल का मामला : सोन घडियाल अभ्यारण द्वारा जब्त डंपर को छुड़ाने के लिए वन रक्षक 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप

रीवा लोकायुक्त की टीम ने सीधी जिले के एक भ्रष्टाचारी बीट गार्ड को बेनकाब किया है। लोकायुक्त सूत्रों की मानें तो वन रक्षक जब्त डंपर को छुड़ाने के एवज में रकम मांगी थी। जिसको 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते ट्रैप किया गया है। आरोपी वन रक्षक के खिलाफ रीवा लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। ट्रैपिंग की कार्यवाही निरीक्षक डीएस मरावी के नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने की है।

लोकायुक्त एसपी राजेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि सीधी जिले के वन परिक्षेत्र सिहावल अंतर्गत सोनघडियाल अभ्यारण के वन चौकी बीछी में ​दबिश दी है। यहां पर पदस्थ वन रक्षक सुप्रीत श्रीवास्तव जब्त डंपर को छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। रुपए न देने पर डंपर नहीं छोड़ रहा था।

मामला सोन घडियाल वन चौकी बीछी के से जुड़ा है। शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार पांडे पिता शारदा प्रसाद पांडे 36 वर्ष निवासी घोरावल जिला सोनभद्र उत्तर प्रदेश ने लोकायुक्त रीवा में शिकायत किया था कि सोन घडियाल वन चौकी बीछी के वनरक्षक के द्वारा उसका जब्त डंपर वाहन को पुलिस चौकी नौडिहबा से छुड़वाने के एवज में 10,000 रुपये की मांग की गई है।

Related posts

सिंधिया ने लिखा SAHARA के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए गृह मंत्री को पत्र

MP SIDHI NEWS TEAM

अखिल भारतीय ब्राम्हण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनका भांजा गिरफ्तार, रेप के आरोपी महंत को दिया था संरक्षण

MP SIDHI NEWS TEAM

नष्ट फसल के मुआवजे के लिए वनरक्षक और वनपाल ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!