24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेशमौसम

मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में भूकंप के झटके :अनूपपुर, शहडोल पेंड्रा-गौरेला-मरवाही,कोरिया में लगे झटके

भूकंप की वजह से पेंड्रा में कई घरों में ऐसी दरारे पड़ गई

छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश की सीमा पर रविवार दोपहर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसका केंद्र बिलासपुर से 122 से 125 किमी उत्तर-पूर्व की ओर बताया जा रहा है। मौसम विभाग ने रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता 3.7 मापी है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर 12.55 से एक बजे के बीच छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, कोरिया और मध्य प्रदेश के अनूपपुर और छत्तीसगढ़ से लगे शहडोल के कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। कोरिया जिले के चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ और बैकुंठपुर में भी झटके लगे।

महज कुछ सेकंड तक ही धरती हिली, लेकिन लोग दहशत में आ गए, घरों से बाहर निकल आए। अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है। पेंड्रा के कुछ घरों में हल्की दरारें आने की बात सामने आ रही है।

Related posts

कोरोना अपडेट : सावधान सीधी जिले में आज 252 नए कोरोना संक्रमित मिले, राहत की खबर आज 268 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, 2 और मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश सरकार विधि विशेषज्ञों से कर रही परामर्श,भाजपा पिछड़ा वर्ग के कल्याण के लिए कृत संकल्पित है,OBC आरक्षण पर सरकार का बड़ा बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में देर रात घूमने निकला परिवार, पुलिस ने रोका तो पुलिस के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!