36.4 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरेदेश विदेश

जीत के नशे में निकाला जुलूस,देश विरोधी गाने बजाए ‘नया पाकिस्तान आया’,प्रधान समेत 6 गिरफ्तार

अमेठी : उत्तर प्रदेश की अमेठी में पुलिस ने विजय जुलूस में देश विरोधी गाना बजाने के आरोप में शुक्रवार को ग्राम प्रधान समेत 6 लोगाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से तीन बाइक भी बरामद की हैं। इससे पहले गुरुवार को रामगंज थाने में ग्राम प्रधान इमरान खान समेत कई के विरुद्ध देशद्रोह का मुकदमा दर्ज हुआ था।

जीत के नशे में बजाए देश विरोधी गाने

तीन दिन पहले नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान इमरान खान पर जीत का नशा ऐसे सवार हुआ कि उसने जुलूस निकालकर आपसी सौहार्द्र बिगाड़ने की कोशिश की। कोर्ट और चुनाव आयोग के निर्देश के बाद विजय जुलूस निकालना ये ही गलत था, लेकिन इससे आगे बढ़कर जुलूस में जो गाना बज रहा था वो ये कि “नया पाकिस्तान आया, इमरान आया।” वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही पुलिस ने इसका संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज किया था।

शासन के आदेश को दरकिनार कर निकाला जुलूस

जानकारी के अनुसार, रामगंज थाना अंतर्गत मंगरा गांव के नव निर्वाचित प्रधान इमरान खान ने निर्वाचन आयोग, माननीय उच्च न्यायालय और शासन के आदेश को ठेंगा दिखाते हुए विजय जुलूस निकाला था। इसमें दर्जनों बाइक व फोर व्हीलर शामिल थी। गांव की गलियों और पूरवो से गुजरे जुलूस में ‘नया पाकिस्तान आया, इमरान आया’ गाना चलता रहा। इस इससे दूसरे सम्प्रदाय के लोगों के साथ ही ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। जुलूस का वीडियो उच्च अधिकारियों के पास पहुंचा तो रामगंज पुलिस हरकत में आई। एसपी दिनेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। रामगंज के एसओ मनोज कुमार को मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, एसओ ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जुलूस निकालने वाले प्रधान इमरान के घर व गांव में दबिश दी और रामगंज कोतवाली क्षेत्र के मंगरा तिराहे के पास से प्रधान समेत उसके समर्थकों को गिरफ्तार कर लिया है।

Related posts

राहुल गांधी की चेतावनी- ‘कोरोना की तीसरी लहर आएगी, मोदी सरकार बिस्तर, दवा, ऑक्सीजन की करे तैयारी’

MP SIDHI NEWS TEAM

महाराष्ट्र में फिर लग सकता है टोटल लॉकडाउन,मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अफसरों से कहा- लॉकडाउन की स्ट्रैटजी बनाएं…..

MP SIDHI NEWS TEAM

CRIS ने 150 पदों पर वैकेंसी: सॉफ्टवेयर इंजीनियर और सहायक डेटा एनालिस्ट के पद पर होगी भर्ती

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!