23 C
Madhya Pradesh
August 11, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

शहर के गली मोहल्लों में ऑटो से घूमे कलेक्टर और SP

शिवपुरी। आम लोगों को जागरूक करने के लिए शिवपुरी के कलेक्टर एवं एसपी शहर में ऑटो से निकल पड़े। कलेक्टर एवं एसपी वैक्सीनेशन करवाने के लिए लोगों से अपील कर रहे थे। खास बात यह है कि कलेक्टर ने ही माइक थाम रखा था।

जिले एवं शहर में कोरोना वैक्सीन के फर्स्ट डोज की रफ्तार तो काफी अच्छी रही। लेकिन लोग दूसरा डोज लगवाने के लिए वैक्सिनेशन सेंटर तक नहीं पहुंच रहे हैं। कई प्रयासों के बाद भी जब दूसरे डोज की रफ्तार नहीं बढ़ पाई तो गुरुवार को खुद कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह और एसपी एसपी राजेश सिंह चंदेल मैदान में उतर आए। दोनों ऑटो में सवार होकर शहर के हर गली-मोहल्ले में पहुंचे और माइक थामकर खुद ही अनाउंसमेंट कर लोगों को दूसरा डोज लगवाने के लिए जागरुक किया।

कलेक्टर का कहना है कि हम देख रहे हैं कि लोग कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लगवाने तो बड़े उत्साह के साथ आ रहे हैं। लेकिन दूसरा डोज लगवाने नहीं। लोग वैक्सिनेशन के लिए नहीं आए तो हम उनकी कॉलोनी और मोहल्लों में उन्हें बुलाने पहुंचे।

ऑटो आम लोगों की सवारी है

जनता के बीच ऑटो से जाने के विषय पर कलेक्टर सिंह ने बताया कि शिवपुरी में ऑटो आम जनता की सवारी मानी जाती है। ऐसे में लोगों को कम से कम यह लगे कि हमें हमारा कोई अपना बुलाने आया है। कार और लाव लश्कर के साथ हमें सिर्फ अधिकारी की नजर से ही देखा जाता है। अपने बीच का व्यक्ति मानने के लिए लोग तैयार ही नहीं होते। ऐसे में यह एक प्रयास है। लोगों को यह बताने का कि हम उनके अपने परिवार के सदस्य हैं और हमें उनकी चिंता उसी तरह है, जैसे अपने परिवार की।

Related posts

पूर्व CM-सांसद समेत 9451 पॉजिटिव, 21 मरीजों में मिला BA.2 वेरिएंट, एक्टिव केस 70 हजार

MP SIDHI NEWS TEAM

हल्दी मेहंदी लगाने के लिए बैंड बाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली महिला मंडल ने भोलेनाथ को हल्दी मेहंदी लगाई आज होगा मंडप

inishantthakur@gmail.com

सीएम शिवराज ने फोन पर कहा- बाढ़ पीड़ितों को अगर खाना न मिला तो मैं भी भूखा रहूंगा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!