27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशमेरा विंध्यराजनीतिसीधी दपर्ण

क्या सब कुछ ठीक चल रहा है कांग्रेस में ? क्या भाजपा में जा सकते हैं अजय सिंह “राहुल” ? गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से बंद कमरे में 40 मिनट की मुलाकात कि अजय सिंह “राहुल”

कांग्रेस पार्टी के भीतर लगातार घमासान मचा हुआ है पार्टी के भीतर हलचल उस समय तेज हो गई जब कांग्रेस के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल और बीजेपी के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा एक बंद कमरे में घंटों चर्चा की तो कांग्रेस के अंदर खाने सहित राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का दौर भी शुरू हो गया।

अजय सिंह राहुल व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा मुलाकात के कई मायने हैं। दोनों नेताओं की बंद कमरे में 40 मिनट की बैठक मध्य प्रदेश में उपचुनाव से पहले विरोधी दल के नेताओं के साथ बैठक या मुलाकात से सियासी हलचल तेज हो जाती है। ऐसा ही घटनाक्रम सोमवार को भोपाल में हुआ। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से मुलाकात करने उनके निवास पर पहुंचे। यह खबर जैसे ही राजनीतिक गलियारे में आई तो हलचल तेज हो गई। कयास लगाए जाने लगे कि क्या अजय सिंह बीजेपी में शामिल हो रहे हैं? 

कांग्रेस नेता अजय सिंह ने गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा से फोन पर मिलने का समय लिया था। वे शाम को उनसे मिलने चार इमली स्थित आवास पर पहुंचे थे। दोनों नेताओं की करीब 40 मिनट बंद कमरे में बातचीत हुई। इसके बाद दोनों ने मीडिया के सामने कोई बयान नहीं दिया। इस बारे में गृह मंत्री से पूछा तो उन्होंने कहा कि अजय सिंह सौजन्य भेंट करने आए थे।

कांग्रेस पार्टी के वरीष्ठ नेताओ से उनकी नराजगी चल रही

अजय सिंह सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यप्रणाली को लेकर बयानाबाजी कर चुके हैं। उन्होंने कहा था- अपनी अक्षमता का ठीकरा विंध्य पर न फोड़ा जाए। इस तरह के बयान से विंध्य का अपमान होता है। पार्टी के पुराने कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि इससे निराश हो जाते हैं। 2020 में सरकार गिरने का कारण विंध्य नहीं, बल्कि कमलनाथ खुद थे। तो वही कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने अजय सिंह राहुल पर बीजेपी से सांठगांठ का भी आरोप लगाया था उन्होंने कहा था कि जब मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से लाखों लोगों की मौत हुई तो क्या नेता प्रतिपक्ष ने सीएम शिवराज से सवाल किया। नूरी खान ने आरोप लगाए थे कि अजय सिंह राहुल पहले से ही नरोत्तम मिश्रा से हाथ मिलाए हुए थे !मध्यप्रदेश में कई ऐसे मौके आए जब अजय सिंह राहुल द्वारा अपनी पार्टी वह पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कटघरे में खड़ा कर दिया अजय सिंह ने सार्वजनिक रूप से अपनी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इसके अलावा कमलनाथ के भारत को बदनाम देश वाले बयान पर अजय सिंह ने उन्हें घेरने का प्रयास किया था इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय सिंह ने कमलनाथ को जुबान पर नियंत्रण रखने की नसीहत दे डाली थी इसके अलावा एक और बयान बाजी के दौरान अजय सिंह ने कमलनाथ को गिरते हुए कहा था कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने में विंध्य प्रदेश नहीं बल्कि सरकार और कमलनाथ की खुद की जिम्मेदारी है।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पिता नंद कुमार के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

MP SIDHI NEWS TEAM

ASI का दांत से कान काटकर कुएं में कूद गया युवक, कहा- भूत ने कहा था कच्चा मांस खाने के लिए

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना अपडेट : राहत की खबर आज 27 व्यक्तियों ने जीती कोरोना से जंग, जिले में आज 2 नए कोरोना संक्रमित मिले

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!