25 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
सीधी दपर्ण

शाम 5 बजे से सीधी शहर के व्यवसाई का सुपुत्र लापता, सोन नदी के गऊघाट के में पहुँची भारी पुलिस बल


सीधी। सीधी शहर के प्रतिष्ठित किराना व्यवसाई भैयालाल किराना का 17 वर्षीय पुत्र जतिन केसरवानी आज शाम 5 बजे से अचानक लापता हो गया। जहां परिजनों के द्वारा कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अचानक लापता हुए व्यापारी पुत्र की स्कूटी गऊघाट सोन नदी के किनारे बरामद की गई है। वहीं इस मामले के सामने आने के उपरांत सोन नदी पुल के पार सड़क किनारे खड़ी स्कूटी का पता चलते ही जिले भर की भारी पुलिस टीम लापता युवक की खोजबीन में इस वक्त रात के 12:00 बजे सोन नदी पुल पर पहुंच चुकी है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार किसी बात से नाबालिक नाराज होकर घर से निकला था। खबर लिखे जाने तक सोन नदी में व्यापारी पुत्र की खोजबीन में पुलिस जुटी हुई है लेकिन हाल फिलहाल उसे कोई सफलता हाथ नहीं लगी है।

ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सोन नदी के पानी में डूबने की आशंका को लेकर भी उसकी तलाश के प्रयास किए जाएंगे।

https://chat.whatsapp.com/FwFeyaME3TM01ZbE236hI2

Related posts

खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री श्री बिसाहूलाल सिंह 15 अप्रैल को आयेंगे सीधी,कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए की गई तैयारियों की करेंगे समीक्षा….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोविड-19 की मौजूदा स्थिति जानने पहुंचे युकां अध्यक्ष, स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से की मुलाकात..

MP SIDHI NEWS TEAM

कोतवाली पुलिस ने तीन माह से फरार चल रहे अवैध नशीली सिरप के विक्रेता को गिरफ्तर कर पहुंचाया जेल

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!