29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

राहुल गांधी इच्छाधारी हिंदू-गृहमंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा

भोपाल। यह बयान देते हुए गृह मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ पर दिए बयान को लेकर राहुल गांधी पर एफआईआर को लेकर कानूनी विशेषज्ञों से चर्चा करूंगा। राहुल गांधी को भारतीय संस्कृति की समझ नहीं है, इसलिए वो अक्सर हिंदू धर्म को लेकर अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं।

विकास की राह पर दौड़ रहा एमपी

उन्होंने कहा कि भारत सड़क निर्माण के क्षेत्र में चीन को पीछे छोड़ चुका है। इस उपलब्धि पर माननीय नीतिन गड़करी को बहुत बधाई। आज इंदौर में 11 हजार करोड़ रूपए की सड़क परियोजनाओं की शुरुआत के के दौरान मुझे उपस्थित होने का मौका मिला, यह मेरा सौभाग्य है।

प्रमोशन के लिए बनाई जाएगी आम सहमति

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि प्रदेश सरकार शासकीय सेवकों को उनके सेवाकाल में पात्रता अनुसार पदोन्नति को लेकर वचनबद्ध है। इसके लिए अजाक्स, सपाक्स सहित अन्य कर्मचारी संगठनों से चर्चा कर आम सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी। मध्य प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने के लिए हर अपराध की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ कड़ी कार्रवाई की जाती है। अब तक प्रदेश में दुष्कर्म के 38 अपराधियों को फांसी और आजीवन कारावास की सजा मिल चुकी है। E-FIR की सुविधा के साथ-साथ मध्य प्रदेश के हर जिले में महिला थाना और महिला डेस्क है।

Related posts

शिवराज सरकार का पेश बजट रामराज्य की ओर बढ़ते कदम -रीति पाठक

MP SIDHI NEWS TEAM

कल 95 केंद्रों में और गर्भवती महिलाओं का 23 से होगा टीकाकरण

MP SIDHI NEWS TEAM

सब्जी फल मंडी एसोसिएशन को अस्थाई शेड लगाए जाने की सशर्त अनुमति

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!