18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेशसीधी दपर्ण

चुरहट में अर्जुन सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,समाधि स्थल पर जुटे देश प्रदेश से आये अनुयायी

प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपाणिया ने दी प्रस्तुति

सीधी । प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री सर्वहारा वर्ग के नेता स्वर्गीय श्री कुंवर अर्जुन सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनके अनुयाईयो ने चुरहट में अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। देश और प्रदेश के उनके प्रशंसक इस अवसर पर यहाँ के रावसागर तालाब के किनारे स्थित समाधि स्थल पर एकत्रित हुए| इस पुष्पांजलि कार्यक्रम में प्रसिद्ध गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया ने कबीर भजन गाकर अपनी प्रस्तुति दी|

स्वर्गीय श्री कुंवर अर्जुन सिंह ने चुरहट से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करके मध्यप्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान बनाई| तेंदू पत्ता मजदूरों को मालिक बनाने, झुग्गीवासियों को जमीन का पट्टा देने, चम्बल क्षेत्र में दस्यु समस्या का समाधान करने, संस्कृति के केंद्र भारत भवन का निर्माण, विषम परिस्थितियों में पंजाब समस्या का समाधान और शिक्षा के क्षेत्र में उनकी को हमेशा याद किया जाएगा| उन्होंने हमेशा गंगा जमुनी तहजीब और भाई चारा को बढ़ावा दिया और बिना किसी भेदभाव और पक्षपात के सबके भले के लिए काम किया|


पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कहा कि हम सबने दाऊ साहब से बहुत कुछ सीखा है| हम सब उनके दिखाए पथ पर चलते हुए गंगा जमुनी तहजीब को बरकार रखने के लिए काम करें| हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े लोगो की सेवा करते रहें जिनके लिए दाऊ साहब हमेशा चिंता करते थे| उन्होंने कहा कि प्रसिद्ध कबीर गायक पद्मश्री प्रहलाद टिपानिया जी से मेरे परिवार का पुराना नाता है| इस वर्ष दाऊ साहब की 11 वीं पुण्यतिथि है और दाऊ साहब कबीर उपासक थे| ऐसे में उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर टिपानिया जी और उनके पूरी टीम की उपस्थिति पर मैं उनका बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं| इसके साथ ही पुष्पांजलि कार्यक्रम में पधारे समस्त दाऊ साहब के चाहने वालों का भी बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं|

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चित्रुकूट बिधायक निलांशु चतुर्वेदी,प्रदेश महामंत्री महेंद्र सिंह चौहान,पूर्व महापौर सतना राजाराम त्रिपाठी,मैहर नगरपालिका अध्यक्ष धर्मेश घई,पूर्व विधायक सुखेंद्र सिंह बन्ना,प्रदेश महामंत्री ज्ञान सिंह,एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष मंजुल त्रिपाठी,पूर्व मंत्री कमलेश्वर द्विवेदी,सतना जिला अध्यक्ष दिलीप मिश्रा,बबीता साकेत,रश्मि पटेल,पूर्व विधायक सरस्वती सिंह,रमाशंकर पटेल ,विद्यावती पटेल,शिव प्रसाद प्रधान,मसूद अहमद,उर्मिला त्रिपाठी,रामनिवास उर्मलिया,गीता सिंह,डॉली चौरसिया, सीधी जिला अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा, राजभान सिंह सतना, मनीष त्रिपाठी, अनुज प्रताप सिंह, शहडोल, जवाहर राव ,संतोष सिंह श्रीमती सुमन लता अग्रवाल जी आजाद बहादुर सिंह, श्रीमती सीमा सिंह, राम निहोर राव तथा पुष्पेंद्र शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे|

Related posts

महिला ने होमगार्ड जवान को जड़ा थप्पड़, चप्पल मारने दौड़ाया,मामला पहुँचा थाने

MP SIDHI NEWS TEAM

सीधी संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने लगवाया कोरोना का टीका, लोगों से टीका लगवाने की, की अपील

MP SIDHI NEWS TEAM

8 वीं तक के स्कूल 15 जून तक बंद रखने का फैसला, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा जून तक टली……

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!