
देवास। देवास जिले की ग्राम पंचायत में एक महिला के साथ ग्राम पंचायत सचिव ने गाली गलौज करते हुए अभद्रता की। सचिव द्वारा महिला के साथ गाली गलौज किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद एक ओर विजयागंज मंडी थाना पुलिस ने सचिव के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर जिला पंचायत सीईओ ने सचिव को निलंबित कर दिया है। पुलिस में प्रकरण दर्ज होते ही आरोपी फरार हो गया है। जिसे पुलिस पकड़ने का प्रयास कर रही है।
जिले की जनपद पंचायत देवास के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत भैसुनी में यह मामला सामने आया है। जहां बुधवार को ग्राम पंचायत में महिला से अभद्रता करते हुए एक सचिव सुनील सिंह खींची का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियों में सचिव सुनील सिंह से जाति सूचक शब्दों के द्वारा गाली गलौज एवं अभद्रता की। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सचिव सुनील सिंह महिला के साथ एक गुंडे के भांति पेश आ रहा है। बताया जा रहा है कि महिला एवं सचिव के बीच विवाद की शुरुआत वैक्सीनेशन से संबंधित जानकारी को लेकर हुआ था। गाली गलौच की बाद में जब वीडियो प्रशासन तक पंहुचा तो सचिव सुनील सिंह की सारी हेकड़ी निकल गई।
जिला पंचायत सीईओ ने किया निलंबित
मामला प्रशासन के पास पंहुचते ही सचिव सुनील सिंह खींची पर कार्यवाही हो गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला पंचायत सीईओ प्रकाशसिंह चौहान ने उक्त सचिव को निलंबित कर दिया है। साथ ही महिला की शिकायत पर उक्त सचिव के विरुध्द अनुसूचित जाति जनजाति अधिनियम के साथ विभिन्न धाराओं में प्रकरण भी दर्ज कर लिया गया है।
आरोपी की तलाश की जा रही है
मामले में थाना विजयागंज मंडी थाना प्रभारी मलखानसिंह भाटी ने बताया कि उक्त सचिव द्वारा महिला से अभद्र शब्दों का प्रयोग किया जा रहा था जिसका एक वीडियो भी वायरल हुआ था। उक्त वीडियो में सचिव ने जातिसूचक शब्दो का प्रयोग भी किया था। जिसको लेकर सचिव सुनिल खिंची के विरुध्द प्रकरण दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करेगी।
