28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

लोकायुक्त ने मारा छापा, सेवा सहकारी संस्था का प्रबंधक निकला करोड़पति

झाबुआ जिले की देवझिरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक भारत सिंह हाड़ा के रतलाम में डोंगरे नगर के समीप शुभम कालोनी स्थित घर पर लोकायुक्त इंदौर की टीम ने गुरुवार अलसुबह छापा मारा। शुरुआती जांच में दल को वहां से 50 तोला सोना, एक किलो से अधिक चांदी के जेवर 20 लाख रुपए नगद, दो मकान और दो कृषि भूमि के दस्तावेज मिले हैं। एक टीम झाबुआ में भी कार्रवाई कर रही है। जानकारी के अनुसार इंदौर लोकायुक्त टीम के डीएसपी संतोष सिंह भदोरिया व प्रवीण सिंह बघेल के नेतृत्व में करीब एक दर्जन अधिकारियों व कर्मचारियों का दल वाहनों से गुरुवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे रतलाम पहुंचा।

लोकायुक्त की टीम ने झाबुआ जिले में तैनात सेवा सहकारी समिति के मैनेजर के तीन ठिकानों पर गुरुवार सुबह एक साथ छापा मारा। रतलाम के शुभमश्री कॉलोनी स्थित घर से अब तक 20 लाख रुपए कैश, 50 तोला सोना, 4 मकान और 2 प्लॉट की रजिस्ट्री मिली है। कृषि जमीन के भी दस्तावेज जब्त किए गए हैं। टीम को दो कारें भी मिली हैं। यह प्रारंभिक आकलन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत सिंह हाडा झाबुआ के देवझिरी में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक हैं। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति को लेकर शिकायत हुई थी। इस पर टीम ने कार्रवाई की। रतलाम में भारत का घर है। DSP लोकायुक्त संतोष सिंह भदौरिया ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में भारत सिंह के रतलाम, झाबुआ सहित तीन स्थानों पर छापे की कार्रवाई की गई है। उनके पास 2 कार और कृषि की जमीन का भी खुलासा हुआ है।

15 साल से पदस्थ हैं यहां

भारत सिंह हाड़ा पिछले 15 सालों से देवझिरी सोसाइटी में ही पदस्थ हैं, जहां वर्तमान में उन्हें करीब 35 हजार प्रति माह वेतन मिलता है। पता चला है कि भारत ने झाबुआ के सिद्धेश्वर कॉलोनी में अलग से प्राइवेट ऑफिस भी खोल रखा था।

जिला सहकारी बैंक का महाप्रबंधक भी रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार

सितंबर के महीने में ही आदिवासी अंचल झाबुआ में सहकारी सोसाइटियों में हो रहे घोटाले और भ्रष्टाचार को उजागर करने वाला यह दूसरा मामला है। इससे पूर्व 4 सितंबर को जिला सहकारी बैंक का महाप्रबंधक डीआर सिरोठिया डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हो चुका है। जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक ने यह रिश्वत फसल बीमा योजना की लिंक खोलने के नाम पर मांगी थी, जिसके बाद आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में इंदौर लोकायुक्त ने आज देवीझिरी आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक के तीन ठिकानों पर कार्रवाई की है।

Related posts

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सब इंस्पेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

रेमेडीसिवीर की कालाबाजारी के आरोपित को लेनेदेन कर छोडने के आरोप में क्राइम ब्रांच के दो सब इंस्पेक्टर निलंबित,एक संदिग्ध की जाँच जारी

MP SIDHI NEWS TEAM

ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते दवा व्यवसायी को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,दुकान की सील

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!