25.6 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर

Shivraj singh chouhan

भोपाल।  प्रदेश सरकार आगामी त्योहार और उपचुनाव की जल्द घोषणा की संभावना को देखते हुए कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों को देखते हुए बड़ा निर्णय देने वाली है बताया जाता है कि शिवराज सरकार कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ता (DA) व राहत बढ़ा सकती है।

वित्त विभाग ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री कार्यालय को भेज दिया है, लेकिन अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री लेंगे। अभी प्रदेश के कर्मचारियों को 12% महंगाई भत्ता मिल रहा है, जबकि केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के लिए इसे बढ़ाकर 28% कर चुकी है। मंत्रालय सूत्रों का कहना है कि सरकार 7 लाख कर्मचारियों को महंगाई भत्ता और पेंशनरों को राहत भत्ता देने का आदेश जल्दी करेगी। माना जा रहा है कि सरकार कर्मचारियों को 5% महंगाई भत्ता देकर कुछ राहत देगी, क्योंकि केंद्र सरकार के महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने के बाद कुछ राज्यों ने भी कर्मचारियों के लिए इसमें वृद्धि कर दी है। अब प्रदेश के कर्मचारी और पेंशनर भी इसे लेकर मांग कर रहे हैं। बता दें कि प्रतिशत महंगाई भत्ते में वृद्धि पर सरकार के ऊपर लगभग 350 करोड़ रुपए का वित्तीय भार आएगा।

यह लाभ मिल रहा है…

हालांकि इस बीच कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि का लाभ दिया जा चुका है। माना जा रहा है कि खंडवा लोकसभा, पृथ्वीपुर, रैगांव और जोबट विधानसभा के उपचुनाव की जल्द घोषणा की संभावना है। त्योहार भी शुरू हो रहे हैं। इसे देखते हुए सरकार महंगाई भत्ता और राहत बढ़ाने का निर्णय कर सकती है। आर्थिक गतिविधियां भी अब प्रदेश में बढ़ गई हैं। राजस्व संग्रहण की स्थिति में भी तेजी से सुधार हो रहा है।

कमलनाथ सरकार ने बढ़ाया था 5% DA

प्रदेश के कर्मचारियों को अभी 12% DA (महंगाई भत्ता) मिल रहा है। इसमें 5% वृद्धि कमलनाथ सरकार ने की थी, लेकिन कोरोना संकट की वजह से इसके क्रियान्वयन पर रोक लगा दी गई थी। प्रदेश के कर्मचारियों को 2019 से महंगाई भत्ते की देय किस्त नहीं मिली है।

ऐसे तय होता है DA

देश भर के करीब पौने दो करोड़ शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों (केंद्र और राज्यों) का जनवरी और जुलाई के महीने में महंगाई भत्ता कितना बढ़ेगा यह प्राइज इंडेक्स के आधार पर तय होता है। देश भर के 150 जगह के प्राइज इंडेक्स संग्रहित करके इसे तय किया जाता है। मप्र से इन जगहों में भोपाल, मंडीदीप, इंदौर, पीथमपुर, ग्वालियर, मालनपुर, जबलपुर और छिंदवाड़ा (चांदामेटा तथा परासिया) शामिल हैं। इन स्थानों के प्रमुख चिह्नित बाजारों से फुटकर वस्तुएं जो रोजमर्रा के जीवन में लोगों के उपयोग में शामिल हैं। उनकी कीमतें ली जाती हैं। इन कलेक्शन को हर सप्ताह लेबर ब्यूरो शिमला भेजा जाता है।

Related posts

करण मोरवाल ने अगर 2 दिनों में सरेंडर नहीं किया तो ऐसी कार्रवाई करेंगे जो प्रदेश में नजीर बन जाएगी, सरेंडर करे करण-गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

ऑक्सीफ्लो मीटर की कालाबाजारी करते दवा व्यवसायी को पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार,दुकान की सील

MP SIDHI NEWS TEAM

वीडियो कॉल के माध्यम से साइबर एक्स्टोर्शन कर विधायक को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह को पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!