28.6 C
Madhya Pradesh
August 6, 2026
MP Sidhi News
Bankingमध्यप्रदेश

10वीं एवं 12वीं को छोडकर समस्त कक्षाएं दिनांक 1 से 31 मई21 तक ऑनलाईन संचालित नहीं होगी आदेश जारी

मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर सरकार ने 10वीं और 12वीं को छोड़कर सभी कक्षाओं की ऑन लाइन कक्षाएं 1 महीने के लिए निरस्त कर दी हैं। इस संबंध में लोक शिक्षण संचालनालय ने मंगलवार को आदेश जारी कर दिया है। आदेश में कहा गया है कि वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण लगातार फैलने के कारण स्टूडेंट में भय एंव तनाव की स्थिति निर्मित हो रही है। इस कारण 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षाओं की ऑन लाइन कक्षाएं 1 मई से 31 मई 2021 तक के लिए निरस्त की जा रही है।

यह आदेश प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों (सीबीएसी, आईसीएसई, एमपी बोर्ड या अन्य किसी बोर्ड से संबद्ध) में लागू रहेगा। इन स्कूलों में प्री-प्रायमरी, प्रारंभिक परीक्षाएं भी ऑन लाइन आयोजित नहीं होंगी। बता दें कि शिक्षा विभाग ने कक्षा 9वीं और 11वीं के लिए 1 मई से ऑन लाइन परीक्षा आयोजित करने का पूर्व में आदेश दिया था। जिसे कोरोना के बढ़ते केस के चलते निरस्त कर नया आदेश जारी किया गया है।

डीपीआई आयुक्त जयश्री कियावत ने कहा कि कोविड-19 के विस्तार से बच्चे भयभीत हैं। इस कारण कुछ दिन ऑनलाइन कक्षाएं नहीं संचालित की जाएंगी. मध्य प्रदेश में बढ़ते कोरोना को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया इसके तहत 1 मई से 31 मई 2021 तक सभी ऑनलाइन क्लासेस बंद रहेंगी। सभी स्कूलों में 1 से 8वीं, 9वीं व 11वीं तक के कक्षाओं में ऑनलाइन कक्षाओं को निरस्त किया गया है कोई भी विद्यालय,शिक्षक ऑनलाइन क्लास पढ़ाते हुए पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Related posts

संकट अभी टला नहीं है , रखें सतर्कता और सावधानी – मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

मंच से गिरे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, अस्पताल ले जाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

पुलिस ने आज किया सनसनीखेज हत्याकांड का खुलासा,कलयुगी पत्नी ने प्रेमी से पति को मरवा डाला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!