18.1 C
Madhya Pradesh
November 7, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, वर्चुअली होंगे सभी कार्यक्रमों में शामिल

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना की चपेट में आ गए है। उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है, जिसके बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट कर लिया है।वही वे अब वर्चुअली सभी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। उन्होंने बताया है कि वे बुधवार को संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं भी वर्चुअली शामिल रहेंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने संदेश में कहा है कि मैंने अपना RTPCR कोविड टेस्ट कराया है, जिसमें मैं कोविड पॉजिटिव आया हूं ।मुझे सामान्य लक्षण है । कोविड 19 की गाइडलाइन का पालन करते हुए मैंने स्वयं को आइसोलेट किया है । आगामी सभी कार्य मैं वर्चुअली करूंगा । बुधवार संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रम में मैं वर्चुअली शामिल रहूंगा ।पिछले कुछ समय में मेरे संपर्क में आये लोगों से अनुरोध है कि वह भी अपना टेस्ट करवा लें, तथा कोविड गाइड लाइन का पालन करें।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा है कि मध्यप्रदेश में अब COVID19 पॉज़िटिविटी रेट घटकर 2% रह गया है।आज 1,222 केस आये हैं।यद्यपि कोविड का प्रकोप कम हो गया है परंतु ख़तरा पूरी तरह से टला नही है।सावधानी ज़रूरी है।आर्थिक गतिविधियों पर लगायी रोक हटा ली गई है।लेकिन ज़रूरी है कि मास्क का उपयोग करें,अनावश्यक भीड़ से बचें।

Related posts

पंचायत चुनाव पर बड़ी अपडेट, राज्य निर्वाचन आयोग के बड़े निर्देश, बदला प्लान, इस तरह होंगे मतदान

MP SIDHI NEWS TEAM

धार-अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

अगर जिम्मेदारों से होगी ऐसी लापरवाही तो कैसे रुकेगा कोरोना का कहर ?

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!