24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

कोरोना कर्फ्यू के दौरान भी जारी रहेगा उपार्जन कार्य- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कोरोना कर्फ्यू होने के दौरान भी प्रदेश में किसानों से समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य सतत चालू रहेगा। किसानों के हित में यह निर्णय लिया गया है कि उपार्जन कार्य को कोरोना कर्फ्यू के कारण बाधित नहीं होने दिया जाएगा। किसान भाई प्राप्त मैसेज के अनुसार निर्धारित तिथि को अपनी फसल विक्रय के लिये उपार्जन केंद्रों पर पहुँचें।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों से अपील की है कि पूरी सावधानियाँ बरतते हुए अपनी बारी आने पर फसल विक्रय के लिए उपार्जन केंद्रों पर पहुँचे। उपार्जन केंद्रों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, मास्क का उपयोग करें और अन्य सावधानियाँ रखे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिये है कि खरीदी केन्द्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएँ और कोरोना संक्रमण से सुरक्षा के सभी उपाय करते हुए कोरोना गाइड-लाइन का पालन सुनिश्चित किया जाए।
किसानों को हर संभव मदद मुहैया कराई जाएगी – कमल पटेल
किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री कमल पटेल ने कहा है कि किसानों के हित में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि उपार्जन केंद्रों पर कार्य निरंतर चल रहा है। कोरोना संकट काल में भी किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उनकी हर संभव मदद की जाएगी। उन्होंने किसानों से अपील की है कि कोरोना गाइड-लाइन का पालन करते हुए उपार्जन केंद्रों पर अपनी फसलों का विक्रय करें। कृषि मंत्री ने बताया कि कोरोना कर्फ्यू के दौरान ग्रीष्मकालीन खेती के लिए खाद, बीज और कृषि उपकरणों की दुकानों को खुले रखने का निर्णय लिया गया है।

Related posts

मध्य प्रदेश में ए‍क फरवरी से खुलेंगे स्कूल , परीक्षाओं की तारीख बढ़ाई जाएगी आगे

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश में सब्जी बेचने जा रहे किसान को एसपी के सामने हेड कांस्टेबल ने मारी किसान को लात, दूसरे ने निकाल दी बाइक की हवा

MP SIDHI NEWS TEAM

‘बहादुर’ तहसीलदार की घटिया हरकत,कोरोना कर्फ्यू तोड़ने वाले शख्स को मारी लात, मानवाधिकार आयोग ने वायरल वीडियो के आधार पर दर्ज किया केस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!