29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का कोरोना से निधन,मुख्यमंत्री व पूर्व मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष मांडवी चौहान का निधन हो गया है। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थीं और बीते कई दिनों से भोपाल के बंसल अस्पताल में भर्ती थीं। गुरुवार सुबह 6 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान,पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने उनके निधन पर दुख जताया है।

जानकारी के मुताबिक मांडवी दमोह उपचुनाव के दौरान प्रचार अभियान में काफी सक्रिय थीं, लेकिन वहां से लौटने के ठीक बाद कोरोना संक्रमण का शिकार हुो गई थीं। हालांकि, इसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आ गई थी, लेकिन बुधवार रात तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें बंसल हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मांडवी के निधन पर शोक जताया है। शिवराज ने ट्वीट कर कहा कि ‘मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मांडवी चौहान जी के निधन का दुखद समाचार मिला। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और शोक संतप्त परिजनों को यह गहन पीड़ा सहन करने की शक्ति दें।

पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने भी मांडवी चौहान को पार्टी की कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता बताते हुए निधन पर दुख जताया है। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट किया- मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष श्रीमती मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार बेहद दुखदायक व व्यथित करने वाला है। वे एक बेहद कर्मठ , पार्टी के प्रति समर्पित , सक्रिय , मिलनसार , ऊर्जावान व्यक्तित्व की धनी थी।

पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी मांडवी चौहान को पार्टी की कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ता बताते हुए निधन पर दुख जताया है। दिग्विजय सिंह ने ट्वीट किया- ‘महिला कांग्रेस की प्रांतीय अध्यक्ष मांडवी चौहान के दुखद निधन का समाचार सुनकर बेहद दुख हुआ। वे एक कर्मठ जुझारू सामाजिक कार्यकर्ता थीं। परिवार जनों को हमारी संवेदनाएं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें।

Related posts

मंत्री-सांसद समेत 7597 कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 43 हजार पार

MP SIDHI NEWS TEAM

आर्थिक गतिविधियां बंद नहीं होने दी जाएंगी ,लॉक डाउन के बारे में लिया बड़ा फैसला-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

MP SIDHI NEWS TEAM

बुरे फंसे बाढ़ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे कृषि मंत्री तोमर, गुस्साए लोगों ने गाड़ी पर फेंका कीचड़

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!