32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

पुलिसकर्मी बनकर ब्लैकमेल कर रही थी, पुलिस ने किया रंगे हाथ गिरफ्तार

एक महिला नकली पुलिसकर्मी बनकर एक महिला को ही ब्लैकमेल कर रही थी। इतना ही नहीं उसने महिला से 20 हजार रुपए ऐंठ लिए। वही 5 हजार और देने के लिए दबाव बना रही थी। इसी दरमियान शिकायत मिलने पर असली पुलिस मौके पर पहुंच गई पुलिस ने युवती को गिरफ्तार कर लिया है। मामला देवास जिले का है।

एक महिला को नकली पुलिस बनना भारी पड़ गया। नकली पुलिस बनी महिला ने फरियादी महिला से मामला रफा दफा करने के एवज में रुपए मांगे महिला ने उसे 20 हजार रुपए दिए एवं शक होने पर पुलिस को शिकायत की। जिसके बाद पुलिस उसे पकड़कर थाने ले आई और पूछताछ कर रही है।

ये है पूरा मामला

देवास के चाणक्यपुरी में रहने वाली महिला के पास नकली पुलिस बनकर आई आशा चौहान रुपयों की मांग करने लगी। उसने दिलीप द्वारा टोंकखुर्द थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने का हवाला दिया। और मामला रफादफा करने के एवज में पैसे की मांग की। पीड़ित महिला ने इस बात की जानकारी सिविल लाइन थाना पुलिस को दी। और आशा चौहान को चंद्रशेखर आजाद मार्ग पर 5 हजार रुपए देने के लिए बुलाया। जैसे ही आशा चौहान रुपए लेने पहुंची तो पुलिस ने उसे धर दबोचा।

फरियादी महिला का कहना है

फरियादी महिला का कहना है कि वो दिलीप टेलर के पास रेडीमेड कपड़े की सिलाई का काम करती थी। उसने वहां से काम बंद कर दिया। नाराज दिलीप काम करने के लिए दबाव बनाने लगा। इसके बाद एक महिला पुलिस बनकर आई और कहने लगी कि दिलीप ने तुम्हारे नाम से गलत धंधे में लिप्त होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला रफा दफा करने के लिए 25 हजार रुपए की मांग की। 20 हजार रुपए लेकर चली गई और 5 हजार रुपए ओर मांगे। लेकिन महिला पर शक होने के बाद फरियादी ने कोतवाली थाने में शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उसे रुपए लेते रंगेहाथों पकड़ लिया और कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू कर दी।

Related posts

तीन युवकों ने एक युवक की चाकू मारकर कर दी हत्या, हत्या की वजह पुराना विवाद और प्रेम प्रसंग 

MP SIDHI NEWS TEAM

संदिग्ध परिस्थितियों मे ठेकेदार की गौशाला मे मिली लाश, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

MP SIDHI NEWS TEAM

अवैध संबंध का शक; बड़ा भाई बना छोटे भाई की जान का दुश्मन

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!