29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
क्राइम

मामूली विवाद को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी, एक की मौत, एक घायल

खेत तक पहुंचने के लिए रास्ते को लेकर  रविवार सुबह दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। जिसके चलते दोनों पक्षों में फायरिंग शुरू हो गई। फायरिंग में दोनों पक्षों की ओर से दो लोग को गोली लगी। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल है। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिन्नौनी थाना प्रभारी DS कुशवाह का कहना है, मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों पक्षों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी।

पूरा मामला

जिले के चिन्नौनी थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में यशवीर सिंह गुर्जर पुत्र कमल सिंह गुर्जर ने रहने वाले सुरेश बघेल से 4 बिस्वा जमीन खरीदी थी। इस बात से सुरेश बघेल के परिवार के लोग नाराज थे। जो जमीन यशवीर ने खरीदी थी, उस तक जाने के लिए रास्ता भी चाहिए था। यह रास्ता सुरेश बघेल के परिवार के अन्य सदस्यों के खेत से होकर जाता है। यशवीर ने खेत पर पहुंचने के लिए रास्ता मांगा।

सुरेश के परिवार के सदस्य इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने सुरेश बघेल से कहा, वह जमीन वापस ले। लेकिन यशवीर जमीन भी वापस देने के लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर सुबह करीब 9 बजे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। लड़ाई के दौरान दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। एक गोली सुरेश बघेल को लगी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जाता है, उसी बीच सुरेश बघेल के लड़के भूरा बघेल ने यशवीर पर फायर कर दिया। यशवीर के पैर में गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। यशवीर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Related posts

रीवा की युवती को ब्लैकमेल करने वाला आरोपी यूपी के कुशीनगर से गिरफ्तार; आपत्तिजनक चीजें वायरल करने की दे रहा था धमकी

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्ता शर्मसार : जबलपुर में पेट दर्द होने पर मेडिकल में भर्ती किशोरी ने शिशु को जन्म दिया

MP SIDHI NEWS TEAM

कोतवाली पुलिस ने खनिज संपदा का अवैध रूप से परिवहन करने वाले आरोपी की किया गिरफ्तर

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!