32.2 C
Madhya Pradesh
June 16, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

पति ने कहा- कपड़े धो दो, अफेयर से नाराज पत्नी बोली- उसी से धुलवा लो, पति ने पत्नी की हत्या कर खेत में दफना दिया

भिंड जिले में शादी के 30 साल बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। शव को घर के पीछे खेत में 10 फीट गड्ढा गोदकर दफना दिया। पति ने कपड़े धोने के लिए कह था। पति के अफेयर से नाराज महिला ने कहा- जहां जा रहे हो, उसी से धुलवा लो। वो ही है तुम्हारी सब कुछ। इस पर पति ने गुस्से में डंडे और बंदूक की बट से पीटकर मार डाला। पुलिस ने तीसरे दिन 7 घंटे जगह-जगह खुदाई किया। बाद में जेसीबी बुलाई। कुएं के पास से रात को शव को बाहर निकाला।

घटना जिले के जिनौरा गांव की है। कुसुम पाल (50) और उसके पति मुन्नूपाल (55) का लंबे समय से विवाद चला आ रहा था। विवाद की वजह पति का भिंड की एक महिला से अफेयर होना था। सोमवार को पति ने पत्नी से कपड़े धोने के कहने पर विवाद हुआ था।

घटना के समय घर में आरोपी की मां विशना देवी और बेटी सोना मौजूद थी। मां, बेटी के सामने मुन्नू को पत्नी द्वारा किया गया यह तंज बर्दाश्त नहीं हुआ। गुस्से में आकर पहले डंडे से हमला किया। इसके बाद बंदूक उठाकर लाया जब तक पत्नी को बट से मारता रहा। कुसुम की मौत हो गई। रात के अंधेरे में घर के पीछे खेत में कुएं के पास गहरा गड्‌ढा खोदा और दफना दिया। इसके बाद मां और बेटी को धमकी देकर शांत कर दिया। दूसरे दिन बेटी को उसकी ससुराल नयागांव, पावई भेज दिया और स्वयं फरार हो गया।

ऐसे खुला मामला
कुसुम पाल की मां उसे फोन लगाया। दो दिन तक फोन नहीं उठा। इस पर मायके वालों ने बेटी सोना को फोन लगाया। वहां से उन्हें पूरी घटना पता चली। गुरुवार को फूप थाना पुलिस से ग्वालियर निवासी विनोद पाल ने आकर बताया कि उसकी बहन कुशुम पाल की हत्या उसके पति ने कर दी और शव को खेत में छिपा दिया। यह सूचना पर फूप थाना पुलिस जिनौरा गांव में मुन्नूपाल के घर पहुंची। आरोपी मुन्नूपाल गायब मिला। घर में आरोपी की बुजुर्ग मां विशना बाई मौजूद थी। फूप थाना पुलिस ने जब बुजुर्ग मां से बातचीत की तो उसने घटना होना स्वीकारा और खेत में शव को दफनाने की बात कही। इसके बाद पुलिस ने बेटी सोना को भी सुसराल से बुलवाया।

पांच जगह खेत में खोदे गड्‌ढे, कुएं के पास दफना मिला शव
पुलिस ने सास विशना बाई से शव के बारे में पूछा, क्योंकि पुलिस के पास एक मात्र प्रत्यक्षदर्शी आरोपी की मां है। बुजुर्ग महिला ने बताया कि रात के अंधेरे में शव को दफन किया है। इसलिए बता पाना मुश्किल है। इसके बाद पुलिस ने खेत में जगह-जगह खुदाई करवाई। गुरुवार शाम 5 बजे से पुलिस ने खुद फावड़े लेकर खते में गड्‌ढा खोदा। बाद में जेसीबी बुलाई। रात 12 बजे शव कुएं के पास खुदाई के दौरान मिला। पांच जगह पुलिस को गड्‌ढे खोदने पड़े।

मेरे भाई का किसी महिला से संबंध है इसलिए होता था विवाद
आरोपी के भाई रामजीलाल पाल ने बताया कि मैं और मेरा परिवार ग्वालियर रहता है। गांव आना जान कम है। बंटवारे को लेकर मुन्नू का और मेरा विवाद चला आ रहा है। मेरे भाई मुन्नू का भिंड में रहने वाली एक महिला से संबंध है। इस बात को लेकर भैया और भाभी में विवाद चलता था। भाई के दो बेटे और दो बेटी है। दोनों बेटी और एक बेटा की शादी हो चुकी है। मेरा और भाई मुन्नू का कोई ज्यादा संपर्क नहीं है।

पीएम के लिए शव ग्वालियर भेजा
शव मिलने बाद पुलिस भिंड पोस्टमार्टम हाउस को लेकर पहुंची। यह शव जमीन में दफन होने के चार से पांच दिन बाद बरामद हुआ। भिंड जिला अस्पताल प्रबंधन के चिकित्सकाें ने शव का पोस्टमार्टम ग्वालियर कराने की सलाह दी। फूप थाना पुलिस शव को लेकर मृतक के परिजनों के साथ ग्वालियर पहुंची। यहां शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

Related posts

यूपी की जनता मुलायम,सोनिया के बेटो की नही अपने बेटों की चिंता करेगी-गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा 

MP SIDHI NEWS TEAM

ईट भट्टे पर नग्न अवस्था में मिली लाश

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्य प्रदेश के स्कूल शिक्षा विभाग ने माध्यमिक शिक्षा मंडल के 9वीं और 11वीं के परीक्षा परिणाम 2021 घोषित किए

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!