29.7 C
Madhya Pradesh
September 22, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

साध्वी मानव खोपड़ी के साथ इंदौर एयरपोर्ट पर पकड़ाई

इंदौर एयरपोर्ट पर उस समय हलचल मच गई जब उज्जैन की साध्वी का बैग इसके नहीं किया गया तो उसमें मानव खोपड़ी एवं हड्डियां होने की जानकारी मिली इसके पश्चात साध्वी को पूछताछ के लिए रोका गया। साध्वी से सीआईएसएफ और पुलिस ने पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह साथी साधु की अस्थियां हरिद्वार विसर्जन के लिए ले जा रही हैं। एयरपोर्ट प्रबंधन ने मानव खोपड़ी और अस्थियां ले जाने से रोक दिया। साध्वी दूसरी फ्लाइट से दिल्ली चली गईं। बाद में दूसरे साधु सड़क मार्ग से अस्थियां और खोपड़ी हरिद्वार ले गए।

विस्तारा एयरलाइंस की फ्लाइट (यूके-914) इंदौर से सोमवार को वापस दिल्ली जाने वाली थी। यहां सुबह 8.30 फ्लाइट से जाने के लिए उज्जैन निवासी साध्वी योगमाता सचदेवा सुबह एयरपोर्ट पहुंचीं। उनके बैग की स्क्रीनिंग की गई तो अधिकारियों को उसमें कुछ संदेहजनक नजर आया। इस पर उनका बैग खुलवाया गया। बैग खोलने पर उसमें एक मानव खोपड़ी और हडि्डयां मिलीं। यह देख स्टाफ चौंक गए। तुरंत एयरपोर्ट और सीआईएसएफ के अधिकारियों को सूचना दी।

हरिद्वार में विसर्जन के लिए ले जा रही थी

मानव खोपड़ी एवं अस्थियां होने की सूचना एयरपोर्ट प्रबंधन ने एरोड्रम थाने को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और साध्वी से पूछताछ की। साध्वी ने कहा कि कोरोना से उसके साथ के साधु की मौत हो गई थी। यह हड्डियां और खोपड़ी हरिद्वार में विसर्जन के लिए लेकर जा रही हैं। एयरपोर्ट अधिकारियों का कहना है कि आम तौर पर यदि कोई व्यक्ति अस्थियां या इस प्रकार की कोई वस्तु लेकर जाता है तो उससे पहले उसे एयरपोर्ट प्रबंधन को सूचना देनी होती है। वह हैंड बैग में अस्थियां ले जा सकता है, जबकि साध्वी के पास यह मेन चेक-इन लगेज के बैग के अंदर मिली।

सड़क मार्ग से भेजी अस्थियां

साध्वी ने कहा कि उनका जाना जरूरी है। अधिकारियों ने कहा कि वे खोपड़ी को यहां अपने किसी परिचित के पास छोड़कर जा सकती हैं। इस पर साध्वी ने किसी परिचित को एयरपोर्ट पर बुलवाया। खोपड़ी और अस्थियां उन्हें दीं, लेकिन तब तक फ्लाइट के लिए वे लेट हो चुकी थीं। इस पर एयरलाइंस ने उन्हें रात की फ्लाइट का टिकट दिया। इसके बाद वे रात 8.30 बजे दिल्ली जाने वाली विस्तारा की फ्लाइट से रवाना हुईं। एरोड्रम थाना प्रभारी राहुल शर्मा का कहना था कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एयरपोर्ट पहुंची थी। इसके बाद साध्वी के साथ आए अन्य साधुओं ने कोरोना में हुए एक साथी का मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाया। साध्वी ने बताया कि उन्हीं की अस्थियां ले जा रहे हैं। मृत्यु प्रमाण पत्र दिखाने के बाद पुलिस ने उन्हें जाने दिया। अस्थियां सड़क मार्ग से हरिद्वार ले जाएगा।

Related posts

बाॅलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन अपने परिवार और दोस्तों के साथ पहुँची बांधवगढ़

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रदेश भर में 11 बजते ही बजा सायरन ,मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लिया संकल्प, दुकानों के सामने गोले बनाए

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर हनीट्रेप मामला:प्रेम जाल में फंसाकर मांगे 15 लाख, नहीं दिए तो दुष्कर्म का केस कर दिया, गैंग में वकील भी शामिल, युवती पहुंची थाने, साथी हुए अंडरग्राउंड

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!