24.3 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मिशन 2023 की तैयारी: सीएम शिवराज ने की चाय पर चर्चा, पार्टी प्रवक्ताओं को दी जिम्मेदारी

मिशन 2023 के लिए सीेएम शिवराज सिंह ने पार्टी प्रवक्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी है ताकि सभी कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से जनता और मीडिया के सामने रख सकें।

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए मिशन 2023 में जुटी भाजपा ने पार्टी प्रवक्ता और सह प्रभारियों की नियुक्ति के बाद अब उनको अहम जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है। इसी बीच भोपाल भाजपा दफ्तर में पार्टी के नवनियुक्त प्रवक्ता, सह प्रभारियों के साथ बैठक कर चर्चा की। इस बैठक को सीएम शिवराज और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संबोधित किया। 

इसके बाद प्रवक्ताओं की मुलाकात मंत्रालय में भी सीएम शिवराज के साथ फिर हुई जिसमें विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इस बैठक में भी प्रवक्ताओं को पार्टी की नीतियों और संविधान के बारे में समझ को और मजबूत करने को कहा गया है।

दरअसल, शिवराज सरकार की योजनाओं की जानकारी विभागीय अफसरों से लेकर जनता तक पहुंचाने है और मीडिया में पार्टी का मजबूती के साथ पक्ष रखने के लिए यह बेहद जरूरी है। मिशन 2023 के लिए सीेएम ने पार्टी प्रवक्ताओं को अहम जिम्मेदारी दी है। ताकि सभी कार्यकर्ता पार्टी से जुड़े मुद्दों को बेहतर तरीके से जनता और मीडिया के सामने रख सकें। इसी वजह से भाजपा दफ्तर में हुई बैठक के बाद प्रवक्ताओं की बैठक मंत्रालय में सीएम शिवराज और जनसंपर्क विभाग के अफसरों के साथ हुई। 

भाजपा ने हाल में ही 17 प्रवक्ताओं की घोषणा की जिसमें तीन सांसदों के नाम भी शामिल हैं। पार्टी ने तीन सांसदों महेंद्र सिंह सोलंकी, सुमेर सिंह सोलंकी और केपी यादव के अलावा विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया और पूर्व मंत्री अर्चना चिटनिस को भी प्रवक्ताओं की सूची में शामिल किया है। 

Related posts

दुष्कर्म में नाकाम होने पर शहजाद ने की थी राष्ट्रीय खिलाड़ी की हत्या, ऐसे खुला राज

MP SIDHI NEWS TEAM

चुरहट में अर्जुन सिंह को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि,समाधि स्थल पर जुटे देश प्रदेश से आये अनुयायी

MP SIDHI NEWS TEAM

प्रस्तुत बजट स्वर्णिम मध्यप्रदेश के लिए ऐतिहासिक — शरदेन्दु  

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!