22.1 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मध्‍य प्रदेश बोर्ड के स्कूलाें का शैक्षणिक सत्र इस बार 13 जून से प्रारंभ होगा : स्कूलों में पढ़ाई 15 जून से शुरू होंगी-स्कूल शिक्षा राज्‍य मंत्री इंदर सिंह परमार

भोपाल I इस बार माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) के स्कूलों का शैक्षणिक सत्र 13 जून से प्रारंभ होगा। ग्रीष्मावकाश के बाद 13 जून से स्कूल खुलेंगे और 15 जून से बच्चों को स्कूल बुलाकर कक्षाएं शुरू कर पढ़ाई कराई जाएगी। शिक्षकों को 13 जून से स्कूल बुलाया जाएगा। हर साल एक अप्रैल से शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ किया जाता है, लेकिन इस बार ढ़ाई माह की देरी से 13 जून से होगा। इस संबंध में अभी हाल में शासन ने भी घोषणा की है। इसके बाद स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने नवदुनिया से बातचीत में कहा कि इस बार मप्र बोर्ड के स्कूलों का शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से प्रारंभ ना होकर 13 जून से होगा। उन्होंने कहा कि एक अप्रैल से बच्चों को स्कूल बुलाकर पढ़ाने के बाद फिर डेढ़ माह की गर्मी की छुट्टी लगती है। ऐसे में उनके पढ़ने का क्रम टूट जाता है। इस कारण ना तो शिक्षक का मन लगता है और ना ही बच्चों का पढ़ाई में मन लगता है। ऐसे में नियमित पढ़ाई नहीं हो पाती है। इस कारण इस बार शैक्षणिक सत्र 13 जून से शुरू होगा। तब तक स्कूलों को भी तैयार कर लिया जाएगा।

अप्रैल में ग्यारहवीं के विद्यार्थियों की कक्षाएं लगेंगी

स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री इंदर सिंह परमार ने कहा कि अप्रैल में सिर्फ दसवीं के बाद जो विद्यार्थी ग्यारहवीं में गए हैं। उन्हें बुलाकर कक्षाएं लगाई जाएगी। इसके अलावा अन्य कक्षाएं 13 जून के बाद प्रारंभ होंगी। बता दें, कि लोक शिक्षण संचालनालय ने एक आदेश जारी कर 28 मार्च से ग्यारहवीं की कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए थे। स्कूलों में 11वीं कक्षा में 10 से 15 फीसद बच्चे आ रहे हैं।

Related posts

मध्य प्रदेश पंचायत चुनाव पर हो रही पंचायती; प्रदेश सरकार ने लागू किया नया अध्यादेश

MP SIDHI NEWS TEAM

शव को पेड़ से टांग कर झुलाया, पुलिस ने दर्ज किया कोरोना गाइडलाइन उल्लंघन का केस

MP SIDHI NEWS TEAM

लॉकडाउन में देर रात घूमने निकला परिवार, पुलिस ने रोका तो पुलिस के साथ की बदसलूकी, मामला दर्ज…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!