27.8 C
Madhya Pradesh
June 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

फिर डराने लगा कोरोना.. बढ़ने लगे कोरोना मरीज, सीएम ने बुलाई बैठक

भोपाल।मध्यप्रदेश में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03% हो गई है। यह तब है जब छठीं से आठवीं तक के बच्चों के स्कूल तीन दिन पहले ही खुले हैं। 19 दिन बाद शुक्रवार को एक दिन में 22 संक्रमित मिले हैं। इससे पहले 14 अगस्त को एक दिन में 20 नए केस मिले थे। सबसे ज्यादा जबलपुर में 7 केस आए हैं। तीन दिन में ही नए केस दोगुने हो गए हैं। 1 सितंबर का 11 केस आए थे, 2 को 18 हुए और 3 को नए केस का आंकड़ा बढ़कर 22 तक पहुंच गया है।

इसके बाद भोपाल-सागर में 4-4, इंदौर- खरगौन में 2-2, उज्जैन, धार और खरगौन में 1-1 संक्रमित मिला है। इसके अलावा, अन्य जिलों के मामले हैं। खास बात है, पिछले 7 दिनों में प्रदेश में 94 नए पॉजिटिव आ चुके हैं। वहीं, प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को अफसरों की बैठक बुलाई है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा जबलपुर में दो माह बाद 7 संक्रमित आए हैं। इससे पहले जुलाई माह में 7 संक्रमित मिले थे। अगस्त में अधिकतम 5 केस मिले। वहीं, एक महिला की मौत हुई थी। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार 7 केस अलग-अलग जगह के हैं। इनमें से दो लोग दूसरे राज्य से ट्रैवल करके आए हैं। एक व्यक्ति बीमारी का इलाज कराने नागपुर गया था। वहां से लौटने पर जांच में पॉजिटिव मिला है। वहीं, एक अन्य व्यक्ति निजी काम से बेंगलुरु से लौटकर आया है। स्वास्थ्य विभाग ने सभी की कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग करा रहा है।

सागर में भी 4 नए मरीज मिले हैं। इसमें मकरोनिया बटालियन 67 साल शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा, आनंद नगर मकरोनिया 38 साल के पुरुष, दीनदयाल नगर खुरई 40 साल की महिला और खुरई के ही 25 साल का युवक संक्रमित मिला है। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनका स्वास्थ्य ठीक है। इंदौर में 2 मरीज मिले हैं।

देश में 7 लाख 92 हजार 226 लोग हो चुके है संक्रमित

प्रदेश में अब तक 7 लाख 92 हजार 226 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 7 लाख 81 हजार 596 लोग ठीक हो चुके हैं। कोरोना से अब तक 10 हजार 526 लोगों की मौत हो चुकी है। अभी प्रदेश में 114 एक्टिव केस हैं। यहां रिकवरी दर 98.65% और पॉजिटिविटी दर बढ़कर 0.03% हो गई है।

Related posts

इंदौर की चिरायु अस्पताल में बिल को लेकर मरीज के परिजनों और डॉक्टरों के बीच जमकर हुई मारपीट, चले लात घूंसे, वीडियो हुआ वायरल….

MP SIDHI NEWS TEAM

कोरोना केसों में आई कमी, 24 घंटे में मिले 7430 पॉजिटिव, एक्टिव केस 52 हजार के पार

MP SIDHI NEWS TEAM

10वीं-12वीं छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोनस अंक भी मिलेंगे, जल्दी आएगा रिजल्ट

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!