30.8 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

JNVST 2021: मध्य प्रदेश के लिए 26 सितंबर को होगी परीक्षा, कुल 47,360 विद्यार्थियों का होगा चयन

नवोदय विद्यालय समिति, एनवीएस ने कक्षा 6वीं के लिए JNVST 2021 की परीक्षा तिथि को पुनर्निर्धारित किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक मध्य प्रदेश राज्य के जिला श्योपुर और शिवपुरी के लिए कक्षा 6वीं की जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा को पुनर्निर्धारित किया गया है। इसके लिए आवेदन करने वाले विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। बता दें कि 11 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को पुनर्निर्धारित की गई है।

100 अंकों के 60 प्रश्न पूछे जाएंगे

आधिकारिक नोटिस में लिखा है कि जवाहर नवोदय विद्यालय में छात्रों के प्रवेश के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा-2021 सत्र 2021-22 के लिए कक्षा VI में प्रवेश के लिए जो 11 अगस्त 2021 को निर्धारित किया गया था, अब मध्य प्रदेश राज्य के जिला श्योपुर और शिवपुरी के लिए 26 सितंबर 2021 को पुनर्निर्धारित किया गया है। कक्षा छठवीं के लिए JNVST 2021 अंग्रेजी, हिंदी और प्रत्येक राज्य की क्षेत्रीय भाषा में आयोजित की जाती है। परीक्षा की अवधि 2 घंटे की होती है और इसमें तीन खंड होते हैं- मानसिक क्षमता, अंकगणितीय परीक्षण और भाषा परीक्षण। प्रश्न पत्र में कुल 100 अंकों के 80 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न होते हैं।

47 हजार अभ्यर्थियों का होगा चयन

गौरतलब है कि परीक्षा 11 अगस्त 2021 को देशभर के 62 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा के लिए कुल 2,41,7009 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें से 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

11 अगस्त, 2021 को आयोजित होने वाली कक्षा 6वीं की प्रवेश परीक्षा 26 सितंबर, 2021 को पुनर्निर्धारित की गई है।विद्यार्थी नवोदय विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर अधिसूचना पढ़ सकते हैं। परीक्षा के जरिए 11,182 केंद्रों में 47,320 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

जवाहर नवोदय विद्यालय भोपाल

Related posts

विधानसभा अध्यक्ष से पूर्व अध्यक्ष की “ये कैसी शिकायत” 

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर “एटीएम कैश वैन लूट” मामला, पुलिस के हाथ खाली, 10 हजार का ईनाम घोषित

MP SIDHI NEWS TEAM

धार-अशोकनगर में 24 मई की सुबह 6 बजे और रतलाम में 25 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!