33.2 C
Madhya Pradesh
June 18, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

SP को थप्पड़ मारने के आरोपी को BJP ने बनाया जिलाध्यक्ष

यूपी में अगले साल विधानसभा चुनाव [Assembly elections] होने हैं। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी [BJP] ने अभी से ही तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी में रोजाना नए-नए लोग शामिल हो रहे हैं‚ जिन्हें बीजेपी आंखें बंद करके पार्टी की सदस्यता अथवा बड़े पदों की जिम्मेदारी दे रही है। भले ही इन लोगों पर गंभीर आरोप क्यों ना हो। ताजा मामला इटावा से सामने आया है‚ जहां जुलाई महीने में ब्लॉक प्रमुख [Block head] चुनाव के दौरान SP को थप्पड़ मारने के आरोपी को भारतीय जनता पार्टी ने युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बना दिया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा था। फिलहाल वह जमानत पर बाहर है।

आपको बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्वेदी ने उत्तर प्रदेश के 7 जनपदों में युवा मोर्चा के नए जिलाध्यक्ष को मनोनीत किया है। इन लोगों में इटावा बीजेपी युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष विवेक चौधरी उर्फ संजू चौधरी भी है। 27 अगस्त को इसके नाम की घोषणा की गई है। विवेक चौधरी उर्फ संजू पर आरोप है कि उसने बढ़पुरा ब्लॉक प्रमुख चुनाव में पुलिस पर हलमा‚ बवाल और फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने उसे 13 जुलाई को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया था। अब जैसे ही वह जमानत पर बाहर आया तो पार्टी ने उसे इनाम के तौर पर युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बना दिया है।

दरअसल 10 जुलाई को ब्लॉक प्रमुख चुनाव के दौरान बढ़पुरा ब्लाक में मतदान हो रहा था। ड्यूटी पर तैनात एसपी सिटी प्रशांत कुमार प्रसाद को भाजपा नेता विमल भदौरिया व उनके सहयोगियों के द्वारा एसपी को थप्पड़ मारने और बवाल होने की सूचना मिली। पुलिस ने 11 जुलाई को बढ़पुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया था। इस मुकदमे में विमल भदोरिया सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 13 जुलाई को ही पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए लोगों में विवेक चौधरी भी शामिल था।

विवेक चौधरी को जिलाअध्यक्ष बनाए जाने पर समाजवादी पार्टी ने बीजेपी पर निशाना साधा है। पार्टी जिला अध्यक्ष का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी झूठ बोलने वालों की पार्टी है। अपराधियों को प्रमोट कर रही है। बढ़पुरा ब्लाक प्रमुख के चुनाव में जिन लोगों ने बवाल किया फायरिंग की अब बीजेपी ने उन लोगों को ही युवा मोर्चा का जिला अध्यक्ष बना दिया है। सपा ने कहा है कि बीजेपी की करनी और कथनी में बहुत बड़ा फर्क है।

Related posts

नकली बम रखकर देश-प्रदेश में दहशत फैलाने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

युवती की आवाज में बात कर युवक ने भोपाल के कांट्रेक्टर से ठगे 58 लाख

MP SIDHI NEWS TEAM

लता जी के निधन पर भावुक हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!