33.6 C
Madhya Pradesh
June 15, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

युवती की आवाज में बात कर युवक ने भोपाल के कांट्रेक्टर से ठगे 58 लाख

भोपाल में एक शख्स ने युवती की सुरीली आवाज के चक्कर में ऐसा उलझा कि उसने युवती की बातों में आकार अपने खाते से 58 लाख रुपये से ज्यादा उसके खाते में ट्रांसफर कर दिए, जबकि वह युवती से मिला भी नहीं था। युवती ने भोपाल के इस शख्स रतनलाल को बियर बार में निवेश कर पैसे डबल करने का झांसा दिया। वह लगातार फोन पर उससे बाते करती रही और उसे बियर बार में पैसे लगाने की तरकीब बताकर ज्यादा पैसा कमाने की लालच देती रही रतनलाल इस युवती की बातों में आ गया और उसने अपने खाते से युवती के खाते में 58 लाख से भी ज्यादा पैसा ट्रांसफर कर दिया। भोपाल के जैन नगर, लालघाटी में रहने वाले रतनलाल को जब युवती की सच्चाई पता चली तो वह हैरान रह गये।

कब कब कितना पैसा दिया आरोपी को 

युवती की बातों में आकर रतनलाल ने युवती के चार अलग-अलग खातों में पैसे जमा करा दिए। लंबे समय तक जब रतनलाल का काम नहीं हुआ तो उसने युवती से पैसे वापस मांगे, तो युवती ने उसे सेक्स रैकेट में फंसाने की धमकी दे दी, यह सुनकर रतनलाल  हैरान रह गया, साइबर क्रिमिनल ने भोपाल के कॉन्ट्रैक्टर को झांसा देकर 58 लाख से ज्यादा रुपए ठग लिए। रतनलाल ने जुलाई 2018 से मार्च 2019 के बीच चार अलग-अलग खातों में 58 लाख 88 हजार रुपए जमा कराए। इसके बाद दोनों की बातचीत बंद हो गई। रतनलाल ने काफी समय बाद थाने में शिकायत भी की, लेकिन कुछ नहीं हुआ। बाद में कार्रवाई नहीं करवाने की बात कहकर आवेदन भी वापस ले लिया।

और जब युवती की आवाज में बात करने वाला निकला युवक 

इस मामलें में एक ऐसा खुलासा हुआ कि जिसे सुनकर रतनलाल हैरान रह गया, युवती की धमकी से रतनलाल ने चुप्पी साध ली लेकिन अचानक कुछ इन पहले  झारखंड की राजधानी रांची की साइबर क्राइम पुलिस से रतनलाल को नोटिस मिला। नोटिस में बताया गया कि उनके खाते से साइबर क्रिमिनल के खाते में 58 लाख रुपए भेजे गए हैं। दरअसल यह आरोपी रांची में पकड़ा गया जांच में सामने आया की उसने और भी कई लोगों को बेवकूफ बनाया है और पैसे लिए है, पुलिस ने उस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। रतनलाल ने करीब एक महीने बाद उन्होंने फिर से कोहेफिजा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि इस साइबर क्रिमिनल ने मोबाइल ऐप के जरिए महिला की आवाज में बात की थी। रतनलाल उसके झांसे में आ गया और उसने अपनी सारी जमा पूंजी उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। कोहेफिजा पुलिस अब रांची से क्रिमिनल को भोपाल लाएगी। आरोपी के नाम का भी खुलासा नहीं हो सका है। खुलासे में यह बात सामने आया कि रतनलाल से आरोपी ऐप के जरिए महिला की आवाज निकालकर बात करता था। उसने मामला 2018-2019 के बीच का है। लेकिन पीड़ित को हाल ही में आरोपी की सच्चाई का पता जिसके बाद उसने राजधानी के कोहेफिजा थाने में मामला दर्ज कराया है।

Related posts

स्वास्थ्य विभाग इंदौर की चेतावनी कलेक्टर मनीष सिंह को नहीं हटाए तो शुक्रवार से काम बंद

MP SIDHI NEWS TEAM

18 से 44 आयु वर्ग वाले लोगों के लिए वैक्सीनेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की पाबंदी ख़त्म, अब सीधे वैक्सीनेशन सेंटर पर भी कराया जा सकेगा रजिस्ट्रेशन

MP SIDHI NEWS TEAM

बड़ा ऐलानः विवेक तन्खा ही होंगे कांग्रेस के राज्यसभा प्रत्याशी

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!