30.8 C
Madhya Pradesh
October 2, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

त्योहारों पर संभल कर रहने की जरूरत, बढ़ रहा है कोरोना संक्रमण, पिछले 24 घंटे में 12 नए मामले

भोपाल। वर्तमान में त्योहारों का दौर चल रहा है ऐसे में कोरोना संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है इसलिए एहतियातन जितनी सावधानी रखी जाए वह उचित होगा। त्योहारों पर विशेष तौर पर संभलकर रहने की आवश्यकता है। खरीददारी से बाजारों में भीड़ भाड़ बढ़ जाती है। प्रदेश में लगातार जिलों में संक्रमण के मामले सामने आ रहे है। वहीं, कोरोना की तीसरी लहर की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में अब जनता को अलर्ट रहने और बचाव के उपाए करने की जरूरत है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने जनता से कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमितों के मामले में फिर उछाल दिख रहा है।पिछले तीन दिनों में प्रदेश में 10 से ज्यादा मामले रिपोर्ट किए गए है। खास बात तो यह है कि प्रदेश के छोटे जिलों में लगातार संक्रमिताें के मिलने से चिंता बढ़ गई है। रविवार को प्रदेश में 12 संक्रमित मिले है। इममें सबसे ज्यादा मामले जबलपुर में 4, पन्ना-धार में 2-2, श्योपुर, भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में 1-1 संक्रमित मिले है। वहीं, 13 दिनाें में राज्य के 15 जिलों में 112 संक्रमित आ चुके है।

प्रदेश के 15 जिलों में 17 अगस्त से 29 अगस्त के बीच 112 संक्रमण के मामले आ चुके है। इसमें सबसे ज्यादा जबलपुर में 29 पॉजिटिव मिले है। इसके बाद इंदौर में 25, भोपाल में 22, राजगढ़ में 8, धार में 7, पन्ना में 5, ग्वालियर में 3 एवं होशंगाबाद, रीवा, रायसेन, श्योपुर, अजीराजपुर में 2-2 और सिंगरौली, सागर, रतलाम में 1-1 मामला सामने आया है।

Related posts

हाईकोर्ट ने खारिज की उम्मीदवारों की खर्च सीमा तय करने की याचिका, हस्तक्षेप से इंकार

MP SIDHI NEWS TEAM

पत्रकार के साथ अमानवीय व्यवहार बेहद निंदनीय-अजय सिंह

MP SIDHI NEWS TEAM

किसानों को शिवराज सरकार की बड़ी राहत जारी रहेगी समर्थन मूल्य पर खरीदी,जो किसान छूट गये है, उनको एसएमएस जारी करें: प्रमुख सचिव खा़द्य

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!