23.3 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

लोकायुक्त पुलिस की कार्यवाही में करोड़ों का आसामी निकला सहकारी समिति का प्रबंधक

टीकमगढ़। शुक्रवार की सुबह कोऑपरेटिव बैंक से संबंधित समिति प्रबंधक प्रमोद तिवारी के घर समेत अन्य ठिकानों पर सागर लोकायुक्त की टीम ने दबिश दी।जिले के बल्देवगढ़ में आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त टीम सागर ने तालमऊ समिति प्रबंधक के घर छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान समिति प्रबंधक करोड़ों का आसामी निकाला। शुरुआती जांच में डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति का पता चला है। मामले में टीम संपत्ति के दस्तावेजों की जांच कर रही हैं। वहीं बैंक अकाउंट और लॉकर के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

शिकायत मिलने पर की कार्रवाई

लोकायुक्त टीम को समिति प्रबंधक के विषय में शिकायत मिली थी कि बल्देवगढ़ निवासी समिति प्रबंधक प्रमोद तिवारी के पास आय से अधिक संपत्ति है। आय से अधिक संपत्ति के मामले के चलते शुक्रवार को टीम ने बल्देवगढ़ पहुंचकर समिति प्रबंधक के घर पर दबिश दी। जहां जांच के दौरान टीम को 5 मकान, दुकानों के दस्तावेज मिले हैं। इसके अलावा कृषि भूमि, दो कार, बाइक, ट्रैक्टर समेत डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति का पता चला है।

शुरुआती जांच में ही डेढ़ करोड़…

लोकायुक्त सागर डीएसपी राजेश खेड़े ने बताया कि आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर बल्देवगढ़ में समिति प्रबंधक के ठिकानों पर कार्रवाई की। जांच के दौरान डेढ़ करोड़ से अधिक की संपत्ति का मूल्यांकन किया गया है। मामले में समिति प्रबंधक से जुड़ी अन्य संपत्ति की जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं बैंक अकाउंट की भी जानकारी मांगी है। जांच के दौरान और भी संपत्ति मिल सकती है। जांच की कार्रवाई जारी है।

Related posts

नष्ट फसल के मुआवजे के लिए वनरक्षक और वनपाल ने मांगी रिश्वत, लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन मामले में पुलिस को विश्व हिन्दू परिषद के जबलपुर शहर अध्यक्ष की तलाश,राज्य सभा सांसद तन्खा ने सीबीआई जाँच की माँग की

MP SIDHI NEWS TEAM

उद्योग विभाग का बाबू 3 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ाया

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!