38.2 C
Madhya Pradesh
June 22, 2026
MP Sidhi News
दागदार चेहरे

ग्राम पंचायत सचिव से जनपद पंचायत CEO रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

जबलपुर। लोकायुक्त पुलिस जबलपुर ने शुक्रवार दोपहर पनागर जनपद पंचायत सीईओ उदय राज सिंह को 10 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। जनपद पंचायत के सीईओ ग्राम पंचायत के सचिव से रिश्वत ले रहे थे। ग्राम पंचायत सचिव की विभागीय जांच चल रही थी इसी जांच को खत्म करने के लिए जनपद सीईओ ने रिश्वत की मांग की थी।

ग्राम पंचायत सचिव को 4 महीने पहले कार्यालय से गैर हाजिर मिलने पर सीईओ जिला पंचायत रिजु बाफना ने निलंबित कर दिया था। विभागीय जांच समाप्त करने के एवज में जनपद पंचायत के सीईओ ने पैसे मांगे थे। लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा के मुताबिक 24 अगस्त को मनवारा पनागर निवासी व सचिव सोनेलाल पटेल ने शिकायत की थी। आवेदक सचिव वर्तमान में निलंबित चल रहा है। उसके खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच समाप्त करने के एवज में जनपद पंचायत पनागर में पदस्थ सीईओ उदयराज सिंह ने 20 हजार रुपए मांगे थे। एसपी ने पीड़ित सचिव सोनेलाल पटेल और आरोपी की बातचीत को ट्रैप कराया। सोनेलाल का रिटायरमेंट को एक साल बचे हैं। आरोपी ने पीड़ित को पैसे लेकर 27 को जनपद पंचायत कार्यालय बुलाया था।

सीईओ को लोकायुक्त ने कार्यालय में रंगेहाथ दबोचा

लोकायुक्त एसपी के निर्देश पर निरीक्षक स्वप्निल दास, कमल सिंह उईके, भूपेंद्र दीवान, आरक्षक दिनेश दुबे अमित मंडल शरद पांडे और ड्राइवर राकेश विश्वकर्मा टीम को पीड़ित के साथ कार्रवाई के लिए भेजा था। पीड़ित सोनेलाल पटेल ने जैसे ही रकम आरोपी उदयराज सिंह को दी तभी लोकायुक्त की टीम ने उन्हें दबोच लिया। आरोपी उदय राज सिंह दद्दाधाम कटनी का रहने वाले है। उसकी रिटायरमेंट भी एक साल बचा है। लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम का प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को मौके पर ही जमानत दे दी।

Related posts

रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाया सब इंस्पेक्टर

MP SIDHI NEWS TEAM

लोकायुक्त ने मारा छापा, सेवा सहकारी संस्था का प्रबंधक निकला करोड़पति

MP SIDHI NEWS TEAM

करोड़ों का आसामी निकला सोसायटी सेल्समैन, लोकायुक्त का छापा, अवैध संपत्ति जब्त

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!