
उज्जैन पुलिस में बड़ी सफलता हासिल करते हुए बड़ी साजिश को नाकाम किया, पुलिस ने एसिड का जखीरा बरामद किया है। बीती रात चिमनगंज पुलिस ने नगरकोट माता मंदिर के पास स्थित गणेश टेकरी पर बने गोडाऊन से 68 केनों में भरा 2800 लीटर एसिड बरामद किया इस दौरान पुलिस को देखकर गोडाऊन में एसिड रखने वाला बदमाश मौके से भाग निकला। गोडाऊन मालिक से पुलिस ने पूछताछ के बाद बदमाश के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद एसआई रविन्द्र कटारे और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम बनाकर रात में प्रायवेट वाहनों से गणेश टेकरी रवाना किया गया था। यहां पुलिस ने घेराबंदी की और गोडाऊन पर दबिश दी। पुलिस को देखकर एक युवक मौके से भागा जिसका पीछा करने पर भी वह पकड़ में नहीं आया।
पुलिस ने जब्त की 2800 लीटर एसिड
गोडाऊन मालिक अजय श्रीवास्तव से पूछताछ की तो उसने बताया कि भागने वाले का नाम नाजिम पिता सत्तर निवासी यादव नगर है। उसने एक माह का कहकर एसिड की केनें गोडाऊन में रखी थीं। पुलिस ने गोडाऊन में रखी 15 लीली केन 50 लीटर, 12 पीली केन 35 लीटर, 40 नीली केन 40 लीटर, 1 नीली केन 30 लीटर कुल 68 केनों में भरा 2800 लीटर एसिड बरामद कर नाजिम के खिलाफ धारा ६ (१) ए, 20, 284 के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
एसिड चेक करने में टीआई की ऊंगली जली
टीआई जितेन्द्र भास्कर ने बताया कि इतनी बड़ी मात्रा में स्टोर किये गये एसिड की जांच के लिये लकड़ी का उपयोग किया गया। केन का ढक्कन खोलकर लकड़ी डालकर एसिड निकालने के प्रयास में एसिड के छींटे ऊंगलियों पर गिर गये जिससे दो ऊंगलियां झुलस गईं। जब्त सरफ्यूरिक एसिड 250 रुपये लीटर होलसेल में बिकता है।
