24.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेश

जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत, कई युवकों को PMCH में कराया गया भर्ती

हाजीपुर: बिहार के हाजीपुर में जहरीली शराब पीने से पांच लोगों की मौत हो गई है. घटना जुड़ावनपुर थाने के हजपुरवा की है, जहां बीते बुधवार की शाम महादलित टोले में शराब के साथ पार्टी मनाई जा रही थी. इस दौरान करीब आठ से दस युवकों ने शराब पी थी जिसमें से पांच की मौत हो गई है. वहीं, कई की हालत गंभीर है जिनका पटना के पीएमसीएच (Patna PMCH) में इलाज चल रहा है.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि हजपुरवा के महादलित टोले में हुई पार्टी में शराब पीने के कुछ ही घंटों के बाद पार्टी में शामिल दो युवकों की मौत हो गई थी. इलाज के क्रम में गुरुवार को पटना के पीएमसीएच में तीन लोगों की मौत हो गई. घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है. इस मामले में मृतक जीतन राम की बहन मिन्ता ने कहा कि बुधवार की रात करीब 10 या 11 बजे शराब पी कर आया और सो गया. जब वह उठाने के लिए गई तो भाई को दो उल्टियां हुईं और फिर वह दोबारा जा कर सो गया था.

शराब के तीन तस्करों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

इधर, घटना सामने आने के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है. पुलिस की टीम के साथ सदर एसडीपीओ और एसडीएम ने वारदात वाली जगह का दौरा किया और मामले की जांच की. पांच मौतों के बाद पुलिस इलाके में ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है. जुड़ावनपुर थाना के एसएचओ ने बताया कि इलाके के तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, राघोपुर के पीएचसी प्रभारी डॉ. उपाध्याय ने कहा कि युवकों की आंखों की रोशनी चली गई थी. शुरुआती तौर पर शराब के सेवन करने की वजह सामने आ रही है.

Related posts

LIC के ग्राहकों के लिए जरूरी सूचना! जल्द ही खत्म होगी LIC पॉलिसी को पैन से जोड़ने की तारीख

MP SIDHI NEWS TEAM

कोवैक्सीन या कोविशील्ड की डोज लेने के बाद भी डेल्टा वेरिएंट कर सकता है संक्रमित, AIIMS की स्टडी में खुलासा

MP SIDHI NEWS TEAM

नीतीश कुमार की सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, पीछे से किसी ने किया हमला

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!