29.2 C
Madhya Pradesh
November 6, 2026
MP Sidhi News
क्राइममध्यप्रदेश

दहेज के लिए पीटा, एक महीने घर में रखा कैद, बच्ची को छीना और बोल दिया तीन तलाक, महिला ने किया केस

एमपी के खरगोन में तीन तलाक का मामला सामने आया है। इसे लेकर महिला ने पति के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। महिला का आरोप है कि पति दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का केस भी दर्ज किया है। रिपोर्ट के दौरान महिला ने कहा कि पति ने गुस्से में तीन तलाक दिया है। महिला का यह भी आरोप है कि उसे एक महीने तक कमरे में बंद कर रखा गया है।

खरगोन जिला मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर लोहारी निवासी मुस्लिम महिला तबसुम ने महिला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने कहा कि उनका निकाह खंडवा निवासी शाहरुख खान से हुआ था। पीड़िता को शाहरुख ने तीन तलाक दे दे दिया है। पीड़ित महिला ने कहा कि पति ने मेरी बेटी मुझसे छीन लिया है और दहेज के लिए मारपीट की है।

थाना इंचार्ज गीता सोलंकी ने महिला के पति शाहरुख को बुलाकर समझौता कराने की कोशिश की। इस दौरान पति ने कहा कि मैंने तो गुस्से में तीन तलाक कहा था। वही महिला ने लिखित में दिए गए तीन तलाक का प्रमाण भी रखा। पीड़ित महिला ने कहा मेरे साथ रोज मारपीट करते हैं। दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं। मेरी बेटी को मुझसे दूर रखा। एक महीने तक बंद कमरे में रखा। कहते हैं कि हमने तुम्हें तीन तलाक दे दिया है। तुम्हारा तलाक हो गया है, इसलिए यहां नहीं रख सकते।

इस बार थाना इंचार्ज गीता सोलंकी ने पति शाहरुख की खिंचाई करते हुए कहा कि आपको कोई अधिकार नहीं बनता कि आप बेटी को अपने पास रखें। मां का उस पर अधिकार है। इसके बाद पिता ने बच्ची को मां के पास सौंप दी है।

वहीं, डीएसपी अंजलि रघुवंशी ने कहा कि महिला ने तीन तलाक की बात कही है। इसके अलावा दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज किया है। तीन तलाक के मामले की जांच की जा रही है। पीड़िता ने कहा कि चार साल पहले हमारी शादी हुई है। उसके बाद से ही हमें प्रताड़ित किया जा रहा है।

Related posts

गरीब महिला को भेजा 2.5 लाख का बिजली बिल, अधिकारियों ने गलती मानते हुए सुधारी गड़बड़ी, ऊर्जा मंत्री ने फोन पर की बात

MP SIDHI NEWS TEAM

आखिर शिवराज सरकार ने घुटने टेके,भाजपा ओबीसी के अधिकार छीनने पर तुली है-पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल

MP SIDHI NEWS TEAM

इंदौर के कांग्रेस प्रवक्ता पर जिला बदर की कार्यवाही दमनकारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने का करेंगे कड़ा प्रतिरोध

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!