27.8 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

मंगल ने किया धनु राशि में प्रवेश, 42 दिन रहेंगे; मंगल की राशि परिवर्तन से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे

मंगल ग्रह ने धनु राशि में प्रवेश कर लिया है यह धनु राशि में अब 42 दिन तक रहेंगे राशि परिवर्तन से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे वहीं इस दौरान धन वृद्धि के योग भी बनेंगे।मंगल ग्रह का नवग्रहों में प्रमुख स्थान है। सभी ग्रह एक निश्चित अंतराल के बाद एक राशि से दूसरी राशि में स्थान परिवर्तन करते हैं। इसे ग्रह गोचर करना कहते हैं। जब भी कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका सीधा प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।

जनवरी माह में ही मंगल ग्रह ने वृश्चिक राशि की यात्रा खत्म करके धनु राशि में प्रवेश किया, यह परिवर्तन 17 जनवरी से हुआ। अब मंगल ग्रह धनु राशि में पूरे 42 दिन तक विराजमान रहेंगे। इस राशि में पहले से ही शुक्र और बृहस्पति विराजमान हैं। धनु राशि में मंगल के प्रवेश से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे।

मंगल ग्रह का प्रभाव

मंगल को कार्रवाई करने की क्षमता, क्रोध व्यक्त करने, प्रेरणा और गतिशीलता का कारक माना जाता है। मंगल हमारे काम करने की क्षमता और प्रदर्शन करने की क्षमता को व्यक्त करता है। धनु राशि में मंगल के आने से कई लोगों के जीवन में शुभ बदलाव होंगे और धन वृद्धि के योग भी बनेंगे।

मंगल जन्म कुंडली में उच्च स्थान पर हो तो अतिउत्तम

लोगों को अपने-अपने क्षेत्रों में सफल होने के लिए मंगल का मजबूत होना आवश्यक है, इसलिए जातक की जन्म कुंडली में मंगल का उच्च स्थान पर होना महत्वपूर्ण माना गया है। मंगल के धनु राशि में प्रवेश करने से इस राशि में पहले से मौजूद शुक्र एवं बृहस्पति की युति से मंगलकारी योग बनेंगे। शुक्र प्रेम, संबंध और विवाह का प्रतिनिधित्व करता है। शुक्र के आशीर्वाद के बिना हम सुखद जीवन का आनंद नहीं ले सकते, मंगल और शुक्र के बीच उदासीन संबंध है।

मंगल जोश का प्रतीक है और शुक्र ग्रह प्यार का प्रतीक है। इन दोनों ग्रहों की युति निश्चित रूप से जातक के जीवन में जोश भर देती है। जब दोनों ग्रह जातक की कुंडली मे अच्छी स्थिति में हों तो यह जातक को एक वफादार, प्रतिबद्ध और भावुक प्रेमी बनाते हैं।

राशियों के लिए मंगल का राशि परिवर्तन का प्रभाव

मेष

इस राशि वाले जातकों को लिए मंगल का राशि परिवर्तन शुभ फलदायी साबित होगा। मंगल गोचर के प्रभाव से धन, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। साथ ही निवेश से आर्थिक लाभ होगा। इसके अलावा इस राशि वालों के लिए मंगल का परिवर्तन मंगलकारी रहेगा। मेष राशि पर मंगल ग्रह का ही आधिपत्य है, इसलिए इन राशि वालों को मंगल देव का पूरा आशीर्वाद मिलने वाला है।

वृषभ

वृष राशि के जातकों के धनु राशि में गोचर के दौरान यह आपके आठवें यानी कि अप्रत्याशित लाभ/हानि, पैतृक संपत्ति और गूढ रहस्य के भाव में गोचर करेगा। इस दौरान स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। आशंका है कि इस दौरान आप चोटिल हो सकते हैं

मिथुन

2022 में मंगल का पहला राशि परिवर्तन लाभ के दृष्टिकोण से शुभ रहेगा। 16 जनवरी को मंगल के धनु राशि में प्रवेश करते ही धन लाभ होने के योग हैं। इसके साथ ही बिजनेस या नौकरी में सफलता और यश मिलेगा। मंगल गोचर के दौरान आमदनी बढ़ेगी। इसके अलावा दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा।

कर्क

मंगल का गोचर आपकी राशि से षष्टम भाव में होगा। इसलिए मंगल का यह गोचर शिक्षार्थियों और नौकरीपेशा लोगों के लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है, एकाग्रता की कमी आपको महसूस हो सकती है इसलिए प्राणायाम का अभ्यास इस दौरान आपको करना चाहिए। आपके प्रतिद्वंद्वी कार्यक्षेत्र में आपके काम में अड़चन डाल सकते हैं, इसलिए संभलकर रहें। इस राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता पर भी बुरा प्रभाव इस दौरान पड़ सकता है।

कन्या राशि

मंगल के राशि परिवर्तन से कन्या राशि वालों की आर्थिक स्थिति बेहतर होने वाली है। व्यापार और जॅाब में पहले से बेहतर अवसर मिलेंगे। मंगल के शुभ प्रभाव से शादीशुदा जीवन में खुशहाली आएगी। परिवार में भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। इस दौरान आपको अचानक से धनलाभ हो सकता है।

सिंह

इस राशि वाले जातकों के लिए मंगल का गोचर लाभकारी साबित होगा। आपके हर काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के जातकों को नौकरी व बिजनेस दोनों में लाभ मिलेगा। व्यापार में निवेश से धन लाभ होगा। हालांकि इस राशि के जातकों को लव लाइफ को लेकर थोड़ा सतर्क रहना होगा।

तुला

साहस-पराक्रम के कारक ग्रह मंगल धनु राशि में गोचर के दौरान आपके साहस-पराक्रम के भाव में ही विराजमान होंगे। मंगल का यह गोचर आपमें आत्मविश्वास जगाएगा और इस दौरान वो कार्य भी आप आसानी से कर सकते हैं, जिनको करने में अक्सर आप हिचकिचाते हैं। छोटे भाई-बहनों के साथ मिलकर इस दौरान किसी एडवेंचर ट्रिप पर निकल सकते हैं।

वृश्चिक

जातकों के लिए मंगल का गोचर सामान्य रहेगा। हालांकि सामाजिक स्तर पर बातचीत के दौरान इस राशि वालों को शब्दों का इस्तेमाल बहुत सोच-समझकर करना होगा, नहीं तो लोग आपके बारे में नकारात्मक राय बना सकते हैं। पारिवारिक जीवन में लोगों को आप से शिकायत हो सकती है कि आप उनको पर्याप्त समय नहीं देते, इसलिए घर के लोगों के लिए भी समय निकालें। गले से संबंधित कोई स्वास्थ्य समस्या इस राशि वालों को हो सकती है, इसलिए ख्याल रखें।

धनु

धनु राशि के जातकों में गोचर करते हुए मंगल आपमें अत्यधिक ऊर्जा शक्ति की वृद्धि करेंगे, निर्णय लेने की क्षमता का विस्तार होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। भावनाओं में बहकर लिया गया निर्णय नुकसानदेय सिद्ध हो सकता है, इसलिए सावधान रहें। शासन सत्ता का पूर्ण सहयोग मिलेगा। चुनाव से संबंधित कोई निर्णय लेना चाह रहे हों तो उस दृष्टि से भी ग्रह गोचर अनुकूल रहेगा। शादी-विवाह से संबंधित वार्ता सफल रहेगी। ससुराल पक्ष से भी सहयोग मिलेगा। सामाजिक पद प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर

राशि से द्वादश भाव में मंगल ग्रह का गोचर होगा, जिससे करियर क्षेत्र में कुछ चुनौतियां आ सकती हैं। कार्यक्षेत्र में आवश्यकता से अधिक काम आपको करना पड़ सकता है। अपना व्यवसाय करते हैं तो धन के लेन-देन को लेकर बहुत सतर्कता आपको बरतनी होगी। अपने जीवनसाथी की ख्वाहिशों को पूरा करने के लिए इस राशि के कुछ जातक खूब धन खर्च कर सकते हैं। पैतृक संपत्ति को बहुत सोच-समझकर इस दौरान खर्च करें। विदेशी स्रोतों से इस राशि के कुछ जातकों को लाभ मिल सकता है। सेहत को लेकर सतर्कता बरतें।

कुम्भ

मंगल का गोचर आपके लाभ भाव में होगा, इसलिए करियर-कारोबार में कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान सुखद परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। यदि बीते समय में कहीं निवेश किया था तो उससे आपको लाभ हो सकता है। कोई दबी ख्वाहिश भी इस दौरान पूरी हो सकती है। परिवार के लोगों के साथ मिलकर कारोबार करने का सपना पूरा होने की भी संभावना है। आर्थिक पक्ष को लेकर जो चिंताएं आपके दिमाग में थीं, वो भी मंगल गोचर के दौरान दूर हो सकती हैं।

मीन

इस राशि से जुड़े हुए लोगों को मंगल के राशि परिवर्तन (Mars entered Sagittarius) से शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। इस दौरान आपको कार्यक्षेत्र में सफलता हासिल होगी। अगर आप नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो आपको कई अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में चल रही आर्थिक परेशानियों से निजात मिलेगी।

Related posts

इंदौर-उज्जैन के साथ-साथ मध्य प्रदेश के इन जिलों में भी 19 अप्रैल तक टोटल लॉकडाउन

MP SIDHI NEWS TEAM

MP TET पेपर लीक मामला: व्हिसल ब्‍लोअर डॉ. आनंद राय दिल्‍ली से गिरफ्तार, निलंबित

MP SIDHI NEWS TEAM

रिश्वत लेते पटवारी को लोकायुक्त ने रंगे हाथ पकड़ा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!