28.3 C
Madhya Pradesh
June 5, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

प्रदेश ने वैक्सीनेशन में अपना ही रिकॉर्ड तोडा, उज्जैन नंबर 1

भोपाल। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन महाअभियान के दूसरे चरण में प्रदेश ने वैक्सीनेशन का अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया। अभियान के पहले दिन शाम 7 बजे तक 21 लाख 34 हजार 8 लोगों को टीका लगा। इससे पहले 21 जून को प्रदेश में 17 लाख 44 हजार 657 लोगों को वैक्सीन लगी थी।

बुधवार को प्रदेश में सबसे ज्यादा उज्जैन में 1 लाख 17 हजार 861 लोगों ने वैक्सीन लगवाई है। दूसरे नंबर पर इंदौर शहर है। यहां 1 लाख 15 हजार 508 लोगों को टीका लगा है। देवास और रीवा ने भोपाल को भी पीछे छोड़ दिया है। भोपाल में 65 हजार 655 को टीका लगा है, जबकि देवास में 73 हजार 194, रीवा में 67 हजार 18, सागर में 63 हजार 890, जबलपुर में 64 हजार 211 और रतलाम में 62 हजार 308 लोगों को वैक्सीन लगी है।

लोगों को वैक्सीनेशन के प्रति जागरूक किया

प्रदेश में दो दिवसीय महाअभियान की बुधवार से शुरुआत हुई है। पहले दिन प्रदेश में 20 लाख लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। पहले दिन ऑनलाइन और ऑनसाइट दोनों तरह से टीका लगाया जा रहा है। इसके साथ ही इस बार वैक्सीन लगवाने वालों के हाथों पर पहले और दूसरे डोज का स्टैम्प भी लगाया जा रहा है। इसमें पहले डोज में एक और दूसरे डोज में दो राइट के निशान भी बने हैं। लोगों को प्रेरित करने के लिए आपदा प्रबंधन समूहों, स्वयं सेवी संस्थाओं, आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, साथिया कार्यकर्ताओं एवं सार्थक पोर्टल पर रजिस्टर्ड वांलेटियर को एक से पांच लोगों को वैक्सीन सेंटर पर लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Related posts

कॉलेजों में मनमानी फीस को लेकर कोर्ट ने जारी किया नोटिस

MP SIDHI NEWS TEAM

रीवा में चोरी के आरोप में युवक की लात-घूसे और बेल्ट से बेदम पिटाई, दो आरोपी गिरफ्तार

MP SIDHI NEWS TEAM

स्नेहीजनों के संबल से बढ़ता है मेरा हौसला जन्मदिन पर बधाई और शुभकामना के लिए अजयसिंह ने किया आभार

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!