29.3 C
Madhya Pradesh
August 5, 2026
MP Sidhi News
देश विदेशमध्यप्रदेश

कोरोना की तीसरी लहर: देश फिर लॉकडाउन के मुहाने पर, तेजी से बढ़ रहे कोरोना के मरीज

कोरोना की तीसरी लहर का अंदेशा सही साबित होने लगा है। देश फिर लॉकडउन के मुहाने पर आकर खड़ा हो गया है। महाराष्ट्र एवं तमिलनाडु में स्थिति चिंताजनक हो गई है वहीं मध्यप्रदेश में भी तेजी से मरीज बढ़ रहे हैं। हाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, तमिलनाडु उन राज्यों में शामिल हैं जहां एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैल रहा है।

महाराष्ट्र में प्रदेश के मंत्री संकेत दिए लॉकडउन के

देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। इस बीच, महाराष्ट्र के एक मंत्री ने संकेत दिए हैं कि राज्य में कोरोना के हालात काबू नहीं हुए तो एक बार फिर लॉकडाउन लगाया जा सकता है। महाराष्ट्र के राज्य मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा, महाराष्ट्र में नए सिरे से तालाबंदी करने का चरण करीब आ रहा है, लेकिन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे इस पर अंतिम फैसला लेंगे। बता दें, बीते 24 घंटों में महाराष्ट्र में कोरोना के 8,067 नए केस आए हैं और अभी यहां देश में सबसे अधिक संक्रमण दर दर्ज की गई है।

महाराष्ट्र में कोरोना महामारी ने फिर बढ़ाया खौफ

कोरोना वायरस के नए ओमिक्रोन वेरिएंट के प्रसार के बीच महाराष्ट्र में 2021 के अंतिम 11 दिनों में दैनिक कोविड-19 मरीजों में तेज वृद्धि देखी गई। इसने राज्य सरकार को नए दिशानिर्देश जारी करने के लिए मजबूर किया। नए साल के मौके पर मुंबई में धारा 144 रही।

इस प्रदेश में पूरे महीने लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

तमिलनाडु सरकार ने शुक्रवार को कोरोनो वायरस मामलों की बढ़ती संख्या को देखते हुए कई प्रतिबंधों की घोषणा की जो 31 जनवरी तक प्रभावी रहेंगे। नए लगाए गए प्रतिबंधों में शादी और मृत्यु से संबंधित कार्यक्रमों में शामिल होने वालों की संख्या शामिल है। विभिन्न प्रकार के व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर भी पाबंदिया लगाई गई हैं।

प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है-मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नए साल के पहले दिन प्रदेशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि- प्रदेश में कोरोना की तीसरी लहर आ गई है। प्रदेशवासी सतर्क रहें। इसका मुकाबला जनसहयोग से करना है। आवश्यक व्यवस्थाएं बना ली गई हैं। कोविड के संक्रमण को रोकने के अनुरूप व्यवहार करना है। आत्मनिर्भर भारत बनाना है। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम करना है। रोजगार के अवसरों का सृजन करना है।

इंदौर के बाद छिंदवाड़ा में भी ओमिक्रॉन ने एंट्री की, इंदौर हॉटस्पॉट बना
कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने इंदौर के बाद छिंदवाड़ा में भी एंट्री कर ली है। छिंदवाड़ा में 26 साल की युवती ओमिक्रॉन पॉजिटिव आई है। वह नीदरलैंड (यूरोपियन कंट्री) से लौटी थी। SDM अतुल सिंह के मुताबिक युवती क्वारेंटाइन थी। युवती को जिला अस्पताल में एडमिट कराया गया है। परिवार के लोगों को भी क्वारेंटाइन किया गया है। युवती की हालत सामान्य है। इससे पहले इंदौर में भी ओमिक्रॉन के 9 केस मिल चुके हैं। प्रदेश में कोरोना की रिएंट्री के साथ इंदौर हॉटस्पॉट बन चुका है। शुक्रवार को 62 नए मरीज सामने आए। ओमिक्रॉन वैरिएंट की अब तक नौ मरीजों में पुष्टि हुई है। जिले में एक्टिव मरीज अब 283 हो गए हैं। जून के बाद पहली बार प्रदेश में पहली बार 100 से ज्यादा केस निकले हैं।

Related posts

फिर डराने लगा कोरोना.. बढ़ने लगे कोरोना मरीज, सीएम ने बुलाई बैठक

MP SIDHI NEWS TEAM

इमरान खान बोले- रविवार को होगा मुल्क का फैसला, इस्तीफे के सवाल पर भी दिया बयान

MP SIDHI NEWS TEAM

Paytm बैंक पर RBI ने लगायी रोक

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!