29.5 C
Madhya Pradesh
September 21, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

सितंबर में ओपन होंगे पहली से लगाकर आठवीं तक के स्कूल, लेकिन यह शर्तें भी

भोपाल। मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की स्थिति के नियंत्रण में आने के बाद सरकार ने स्कूलों में पहली से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू करने का फैसला लिया है।

सितंबर के दूसरे सप्ताह से स्कूलों में पहली से आठवीं तक विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं कोरोना प्रोटोकाल के पालन के साथ शुरू होंगी। इसके पहले 9वीं से 12वीं तक कक्षाएं स्कूलों में शुरू हो चुकी हैं। स्कूली शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण के आंकड़े लगातार कम हो रहे हैं। मार्च 2020 के बाद से ही मध्य प्रदेश में प्रायमरी और मीडिल स्कूल बंद पड़े हैं। इसके बाद से ही सभी कक्षाएं आनलाइन संचालित की जा रही हैं।

50 फीसद क्षमता के साथ ही कक्षाएं लगेंगी

  • छोटी कक्षाओं जैसे पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों के लिए सप्ताह में केवल दो दिन स्कूल आना होगा।
  • 50 फीसद क्षमता के साथ ही कक्षा में विद्यार्थियों को आना होगा।
  • स्कूल में विद्यार्थियों के आने के लिए अभिभावक की सहमति अनिवार्य होगी।

Related posts

करोड़पति निकली महिला सरपंच, संपत्ति का आंकड़ा 19 करोड़

MP SIDHI NEWS TEAM

मौत का कुआं- कुएं में उतरे 3 किसानों की जहरीली गैस से हुई मौत

MP SIDHI NEWS TEAM

मध्यप्रदेश में बढ़ा कोरोना का कहर, मरने वालों की संख्या बढ़ी, एमवायएच मार्च्युरी के बाहर लग रही लाशों की कतारें…

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!