23.3 C
Madhya Pradesh
October 3, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

राष्ट्रध्वज के अपमान पर कांग्रेस विधायक धरने पर बैठे

भोपाल। राजगढ़ एवं आगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मुद्दा गरमा गया है। सोमवार को कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद राष्ट्रीय ध्वज के अपमान होने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा से जनता से माफी मांगने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए।मिंटो हाल परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने सांकेतिक धरने पर बैठे मसूद ने सरकार से राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का केस दर्ज करने की भी मांग की है।

ऐसे हुआ है राष्ट्रध्वज का अपमान

मसूद ने कहा कि भारतीय ध्वज संहिता 2002 किसी दूसरे झंडे को भारतीय झंडे के बराबर ऊंचाई या उससे ऊपर नहीं फहराया जाना चाहिए। इसके बावजूद आगर-मालवा के भाजपा मुख्यालय पर तिरंगे का अपमान किया गया। क्या प्रदेश की शिवराज सिंह सरकार तिरंगे का अपमान करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। गौरतलब है कि स्वतंत्रता दिवस पर आगर में जिला भाजपा कार्यालय पर लहराए तिरंगे पर विवाद हो गया। यहां पर तिरंगा से ऊंचा भाजपा का झंडा लगा था। इसे कांग्रेस ने राष्ट्रदोह बताया। इसके अलावा राजगढ़ में भी परेड में शामिल गाड़ी पर झंड उलटा नजर आया। इस गाड़ी में प्रभारी मंत्री सवार थे। इसी मामले को लेकर आगर के कांग्रेस विधायक विपिन वानखेड़े ने भी विरोध दर्ज किया।

Related posts

ईट भट्टे पर नग्न अवस्था में मिली लाश

MP SIDHI NEWS TEAM

जबलपुर में जीआरपी पुलिस की बड़ी लापरवाही, कोरोना पॉजिटिव आरोपी को दूसरे निगेटिव आरोपी के साथ शहर में कराया पैदल मार्च…

MP SIDHI NEWS TEAM

देह व्यापार को सुप्रीम कोर्ट ने माना वैध पेशा, आदेश- इन्हें परेशान न करे पुलिस

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!