24.5 C
Madhya Pradesh
August 4, 2026
MP Sidhi News
मध्यप्रदेश

हैवानियत विवाहित महिला से किया दुष्कर्म 3 आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

रतलाम। रतलाम के पल्दूना गांव में विवाहित महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नामली थाना क्षेत्र के पल्दूना गांव का यह मामला है । जहां आरोपियों ने महिला को अपने घर में ले जाकर दुष्कर्म किया है।

पीड़ित महिला ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई जिस पर नामली थाना पुलिस ने प्रकरण कर लिया है। पीड़ित महिला आरोपी पप्पू धाकड़ के घर के सामने से गुजर रही थी तभी आरोपी महिला को जबरदस्ती अपने घर में ले गए। जहां पप्पूू धाकड़ दुष्कर्म किया।

नामली थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पप्पू धाकड़ और पृथ्वीराज सगे भाई हैं । तीसरा आरोपी जितेंद्र धाकड़ भी इनका चचेरा भाई है। सोमवार के दिन आरोपी पप्पू धाकड़ के घर के सामने से पीड़ित महिला गुजर रही थी। तभी आरोपी पप्पू धाकड़ ने अपने भाइयों पृथ्वीराज और जितेंद्र की मदद से पीड़ित महिला को जबरदस्ती पकड़कर अपने घर में ले गया। जहां पप्पू धाकड़ ने महिला से दुष्कर्म किया।

 घटना के बाद तीनों आरोपी फरार हो गए

पीड़ित महिला ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी जिस पर परिजनों के साथ नामली थाने पहुंचकर पीड़ित महिला ने शिकायत दर्ज करवाई है। नामली थाना पुलिस ने आरोपियों पप्पू धाकड़ पृथ्वीराज धाकड़ और जितेंद्र धाकड़ पर दुष्कर्म और धमकाने के माम ले में प्रकरण दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से तीनों आरोपी गांव से फरार है। वही इस मामले में नामली थाना पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Related posts

महिला ने 5 साल पहले पति की हत्या कर घर में दफनाया, अब किया देवर का मर्डर

MP SIDHI NEWS TEAM

भू माफियाओं से जमीन छुड़ाकर गरीबों को देंगे

MP SIDHI NEWS TEAM

सिख दंगों से दागदार दामन वाले को गोडसे की बात करना शोभनीय नहीं-गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा

MP SIDHI NEWS TEAM

Leave a Comment

MP Sidhi News

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More

Privacy & Cookies Policy
error: Content is protected !!